Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में बेटियों का रास्ता रोका, देवर घायल:कार्रवाई न होने पर पीड़िता परेशान, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के करहल तहसील क्षेत्र के कुर्रा थाना इलाके के ग्राम सेंहार से मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। यहां की निवासी शशीदेवी ने जिला प्रशासन को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के सचिन कुमार और बबली देवी ने उनकी बेटियों का रास्ता रोका। पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर उन्होंने शशीदेवी के देवर को ईंट-पत्थरों से मारकर घायल कर दिया। पीड़िता का कहना है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। शशीदेवी के अनुसार, यह घटना 6 मार्च 2026 की शाम करीब 8 बजे हुई थी। उनकी दोनों बेटियां, तेजल और काजल, गांव की दुकान पर सामान लेने जा रही थीं। आरोप है कि तभी सचिन कुमार ने उनका रास्ता रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब बेटियों ने इसका विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया। इसी दौरान मौके पर पहुंचे शशीदेवी के देवर शीलेश को भी आरोपियों ने रोक लिया। शशीदेवी का आरोप है कि सचिन कुमार और बबली देवी ने शीलेश के साथ ईंट-पत्थरों से मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने यह भी बताया कि घटना के बाद से उन्हें लगातार फोन पर धमकियां मिल रही हैं, जिसकी रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है। अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया पीड़िता शशीदेवी ने इस मामले में थाना कुर्रा सहित उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया है। हालांकि, उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। कार्रवाई न होने के कारण वह न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोनिका चौधरी ने धर्म परिवर्तन का फैसला बदला:पुलिस से आश्वासन मिलने के बाद लिया निर्णय, होली के दिन झगड़े के बाद किया था एलान
    Next Article
    गाजीपुर में झमाझम बारिश जारी, तापमान गिरा:बेमौसम बारिश से गेहूं, सरसों, अरहर की फसल को नुकसान की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment