Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की जीत का जश्न:जिला प्रभारी अनिल चौधरी और एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे

    6 hours ago

    2

    0

    मैनपुरी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पश्चिम बंगाल में मिली जीत का जश्न मनाया। भोगांव रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर दोपहर 3:30 बजे कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर और आतिशबाजी चलाकर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर जिला प्रभारी अनिल चौधरी और एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया। उनका कहना था कि इन नेताओं द्वारा जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को बताने का ही परिणाम है कि बीजेपी ने प्रचंड बहुमत से विजय हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष ममता राजपूत और जिला प्रभारी अनिल चौधरी ने पश्चिम बंगाल में प्रचार करने गए कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत किया। उन्हें फूल-मालाएं पहनाई गईं। पार्टी कार्यालय पर एक बैठक के दौरान यह स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जश्न के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष गोविंद भदोरिया, जिला अध्यक्ष ममता राजपूत, डॉ. वीरेंद्र शाक्य, ब्लॉक प्रमुख जागीर मुनेश सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख सुल्तानगंज कश्मीर सिंह राजपूत, राहुल बाल्मिक, ब्लॉक प्रमुख सीमा चौहान, विमला देवी और मंजूषा चौहान सहित कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा की बढ़त पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न:सिद्धार्थनगर में भाजपा कार्यलय पर पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर खुशी मनाई
    Next Article
    कबाड़ी, पेंटर और मजदूरों के खाते में 3200-करोड़ का ट्रांजेक्शन:कानपुर पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को भेजा जेल, मास्टर माइंड महफूज को उठाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment