Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में 240 स्कूल वाहन अनफिट मिले:डीएम ने कहा- अनफिट वाहन चला तो स्कूल प्रबंधन पर होगी कार्रवाई

    15 hours ago

    2

    0

    मैनपुरी प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जिला विद्यालय यान परिवहन समिति की बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना फिटनेस वाला कोई भी स्कूल वाहन सड़क पर नहीं चलना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और अनफिट वाहन से दुर्घटना होने पर संबंधित स्कूल प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई होगी। बैठक में सामने आया कि जनपद के 252 विद्यालयों के नाम पर कुल 745 वाहन पंजीकृत हैं। इनमें से 240 वाहनों में फिटनेस, परमिट, बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की कमी पाई गई है। जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से इन सभी कमियों को जल्द दूर किया जाए, ताकि वाहन नियमानुसार संचालित हो सकें। डीएम ने कहा कि यदि विभाग के किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा स्कूल वाहन मालिकों का शोषण किया गया, तो दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने जोर दिया कि सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी कीमत पर अनफिट वाहनों का उपयोग बच्चों के परिवहन के लिए न हो। विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को भी कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। सभी विद्यालयों में अग्निशमन यंत्रों की नियमित जांच कर उन्हें चालू हालत में रखने को कहा गया। साथ ही, इलेक्ट्रिक वायरिंग और इलेक्ट्रिकल सेफ्टी की भी जांच कराने के निर्देश दिए गए, क्योंकि अधिकांश अग्निकांड बिजली संबंधी खामियों के कारण होते हैं। विद्यालयों में ऑटो-कट सिस्टम और फायर हाइड्रेंट जैसी सुरक्षा व्यवस्थाएं विकसित करने पर भी बल दिया गया। डीएम ने निर्देश दिए कि प्रार्थना सभा के दौरान छात्रों को आग लगने, भूकंप और अन्य आपदाओं के समय बचाव के उपायों की जानकारी दी जाए। विद्यालयों में रोड सेफ्टी क्लब सक्रिय रखकर छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाए। इसके अतिरिक्त, स्कूल वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस और चरित्र सत्यापन को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए। उन्होंने परिवहन और संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि ओवरस्पीड, बिना सीट बेल्ट और हेलमेट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण हटाए जाएं तथा मुख्य मार्गों पर गड्ढों की मरम्मत सुनिश्चित की जाए। सड़क किनारे गिट्टी और मोरम रखकर बिक्री करने वालों के खिलाफ भी प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक और प्रधानाचार्य मौजूद रहे। बैठक का संचालन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सिद्धार्थ यादव ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फायर, बिजली और एलडीए की कार्रवाई से व्यापारी परेशान:मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, बोले- समाधान दे सरकार
    Next Article
    संभल में घोड़ी हटाने पर विवाद, दो समुदायों में पथराव:चार लोग घायल, घायल युवती की कल बारात आनी है; 10 लोगों पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment