Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी के सौरभ ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में पेश किया शोधपत्र:मानवाधिकार संगोष्ठी में देशभर के शिक्षाविदों, विद्वानों और शोधार्थियों ने प्रतिभाग किया

    7 hours ago

    2

    0

    मैनपुरी के कुरावली नगर निवासी शोधार्थी सौरभ जैन ने फर्रुखाबाद में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में अपनी भागीदारी दर्ज कराते हुए समसामयिक विषयों पर शोधपत्र प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति को विशेषज्ञों ने सराहा। सौरभ जैन ने मेजर एसडी सिंह यूनिवर्सिटी के विधि संकाय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में हिस्सा लिया। संगोष्ठी का विषय समकालीन विश्व में मानवाधिकार चुनौतियां: कानून और तकनीक का विकसित होता परिदृश्य रहा। जिसमें देशभर के शिक्षाविदों, विद्वानों और शोधार्थियों ने भाग लिया। एमटी यूनिवर्सिटी के शोधार्थी सौरभ जैन ने "ई-गवर्नेंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, गिग इकॉनमी एवं मानवाधिकार" जैसे विषयों पर अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने तकनीक के बढ़ते प्रभाव और उससे जुड़ी मानवाधिकार चुनौतियों को संतुलित और व्यावहारिक दृष्टिकोण से रखा, जिसे विशेषज्ञों ने सराहा। संगोष्ठी के दौरान उत्कृष्ट सहभागिता और विषय की गहरी समझ के लिए सौरभ जैन को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता और कानून व तकनीक के क्षेत्र में उनके योगदान को दर्शाती है। सौरभ की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जैन समाज के संरक्षक गिरीश जैन, जैन विद्या शोध संस्थान उत्तर प्रदेश सरकार के सदस्य सुनील जैन और कुरावली जैन समाज के महामंत्री अभिषेक जैन समेत कई लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। यह उपलब्धि कुरावली नगर और आसपास के क्षेत्र के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परिवार के साथ प्रयागराज गए सैनिक के घर चोरी:लखनऊ में 5 दिन से थाने के चक्कर लगा रहे, ट्विटर पर पोस्ट कर मांगी मदद
    Next Article
    ऊर्जा मंत्री ने अंबेडकर जयंती पर दी श्रद्धांजलि:उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment