Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘मन की बात’ में पीएम मोदी बोले-अफवाहों से बचें:देश के विकास में निभाएं सक्रिय भूमिका, सरकारी स्रोतों पर ही विश्वास करें

    3 hours ago

    2

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 132वें संस्करण में देशवासियों को संबोधित करते हुए खेल, विकास और अफवाहों से सतर्क रहने पर जोर दिया। उन्होंने पेट्रोल-डीजल की किल्लत से जुड़ी खबरों को लेकर भी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 132वें संस्करण में देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत की ‘टीम इंडिया’ की हालिया जीत पर गर्व जताते हुए युवाओं में खेल के प्रति बढ़ती रुचि को सकारात्मक संकेत बताया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें और केवल सरकारी स्रोतों पर ही विश्वास करें। कार्यक्रम में मोदी ने आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी जैसे विषयों पर भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि देश के समग्र विकास के लिए हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। प्रधानमंत्री ने सकारात्मक सोच अपनाने और राष्ट्रहित में निरंतर योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों पर चर्चा करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया। इस दौरान विभिन्न बूथों पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से ‘मन की बात’ सुनी। इनमें जिले की प्रभारी आनंद सिंह और जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में ज्वैलर्स की दुकान से चोरी:सोने-चांदी के जेवर व सिक्के लेकर फरार, पुलिस कर रही तलाश
    Next Article
    ईको कार ने बाइक को मारी टक्कर:हरदोई में 3 की मौत, कार सवार भी गंभीर रूप से घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment