Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मैंने बेपनाह प्यार किया, तूने कदर नहीं की':मैनपुरी में पत्नी से परेशान पति ने VIDEO बनाकर सुसाइड किया, कहा- जिम्मेदार ससुरालवाले

    8 hours ago

    2

    0

    यूपी के मैनपुरी में पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर कारपेंटर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड के 24 घंटे बाद यानी बुधवार को मृतक अनिल कुमार शर्मा (42) के 2 वीडियो सामने आए। फेसबुक पर पोस्ट वीडियो में उसने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में अनिल ने कहा- मेरी जिंदगी तबाह करने वाली.. मैंने तो तुझसे बेपनाह प्यार किया था, पर तूने मेरे प्यार की कदर नहीं की। मैंने तुझसे मांगा भी क्या था। बस दो पल की जिंदगी, पर तूने मुझे मौत दे दी। जा तू खुश रह...। एक अन्य वीडियो में अनिल ने अपनी मौत का जिम्मेदार सास-ससुर और पत्नी को ठहराया है। परिजनों ने बताया- होली के दिन अनिल और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी दोनों बच्चों को लेकर मायके कन्नौज चली गई। तब से अनिल तनाव में थे। अब तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। मामला जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर सदर कोतवाली क्षेत्र के पत्थरमंडी का है। बेडशीट के सहारे फांसी लगाई सदर कोतवाली क्षेत्र के पत्थरमंडी के रहने वाले अनिल कुमार शर्मा का शव कल यानी 24 मार्च को घर में फंदे से लटका मिला था। पड़ोसियों ने बताया कि अनिल हर सुबह जल्दी उठ जाते थे। मंगलवार की सुबह मकान के अंदर कोई हलचल नहीं दिखी तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ। खिड़की से झांक कर देखा तो अंदर कमरे में अनिल का शव पंखे से बेडशीट से बनाए फंदे के सहारे लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। होली के दिन विवाद, वीडियो बनाया पड़ोसियों ने बताया- 7 साल के बेटे और 4 साल की बेटी के साथ पत्नी मायके चली गई तो अनिल अकेले पड़ गए। वो किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करते थे। पड़ाेसियों के बयान के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान अनिल के फेसबुक अकाउंट पर दो वीडियो मिले। वीडियो 18 और 19 जनवरी को शेयर किए गए थे। वीडियो जीत शर्मा नाम की आईडी से शेयर किए गए थे। अब जानिए वीडियो में अनिल ने क्या कहा... 18 जनवरी को शेयर किए गए 28 सेकेंड के पहले वीडियो में अनिल ने पत्नी पर जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया। अगले दिन यानी 19 जनवरी को 1 मिनट 2 सेकेंड का एक और वीडियो शेयर किया गया। वीडियो में अनिल कहते हैं- मैं अनिल शर्मा, पिता- प्रेम चंद्र शर्मा, पत्थरमंडी मोहल्ला मैनपुरी का निवासी हूं। अगर मुझे लाइफ में कुछ भी होता है। किसी भी तरीके से मेरी मौत होती है तो मेरी मौत के जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ मेरा ससुराल, मेरा ससुर मुन्नालाल शर्मा, मेरी सास रानी देवी ही होंगे। इन दोनों ने मेरी जिंदगी तबाह कर दी है। इन दोनों ने मुझे इतना परेशान कर दिया है कि मेरे पास मरने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा है। पुलिस बोली- अब तक नहीं मिली तहरीर, जांच जारी थाना प्रभारी निरीक्षक फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने बताया- मोहल्ला पत्थरगढ़ी में एक युवक के फांसी लगाकर सुसाइड करने की सूचना मिली थी। शव को मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। परिजनों को सूचित किया गया है। मृतक के मोबाइल से दो वीडियो मिले हैं। इसमें युवक ने अपनी पत्नी और सास-ससुर के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाया है। शुरुआती जांच में मामला पति-पत्नी के विवाद से जुड़ी आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। --------------------------- ये खबर भी पढ़िए… प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसे में मालिक समेत 3 गिरफ्तार:चश्मदीद बोले- धमाका ऐसा, लगा बम फटा, अभी रेस्क्यू चल रहा प्रयागराज के कोल्ड स्टोरेज हादसे में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें कोल्ड स्टोरेज का मालिक अंसार अहमद, उसका बेटा मंजर और भतीजा अलाउद्दीन हैं। तीनों को फाफामऊ के मलाक हरहर स्थित भदरी रेलवे ओवर ब्रिज के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक फॉर्च्यूनर और कोल्ड स्टोरेज से जुड़े दस्तावेज बरामद किए। वहीं, 30 से ज्यादा घंटे बीत जाने के बाद दूसरे दिन मंगलवार को भी रेस्क्यू जारी है। मलबे को जेसीबी-बुलडोजर से हटाया जा रहा। अब तक 4 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। 17 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुलदीप यादव पत्नी वंशिका के साथ बांके बिहारी मंदिर पहुंचे:पूजा-दर्शन करके 56 भोग अर्पित किए; शादी के बाद पहली बार वृंदावन आए
    Next Article
    कानपुर का 'धुरंधर' सिंगर:इंडियल आइडल-14 के विजेता वैभव ने गाना गाया, पिता बोले- बेटे ने सरप्राइज दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment