Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ममता बोलीं- एग्जिट पोल भाजपा के इशारे पर दिखाए गए:खड़गे बोले- TMC से गठबंधन पर फैसला बाद में; TMC का स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरना

    4 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार शाम वीडियो मैसेज जारी कर दावा किया कि राज्य में फिर से TMC सरकार बनेगी। ममता ने कहा- TMC बंगाल में 294 में से 226 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर से सत्ता में लौटेगी। ममता ने कहा, एग्जिट पोल भाजपा के इशारे पर दिखाए गए, ताकि TMC कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ा जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय बलों ने चुनाव के दौरान भाजपा के एजेंट की तरह काम किया। इधर टीएमसी नेताओं ने कोलकाता में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरना दिया। पार्टी का आरोप है कि बैलेट बॉक्स बिना उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी के खोले जा रहे हैं। उधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि नतीजों के बाद बंगाल में TMC के साथ गठबंधन पर फैसला लिया जाएगा। खड़गे ने कहा, 'अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। कांग्रेस बंगाल में खुद को मजबूत करने के लिए अकेले लड़ी है।' बंगाल के चीफ इलेक्शन ऑफिसर मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि 29 अप्रैल को बंगाल में सेकेंड फेज चुनाव के दौरान 77 EVM में छेड़छाड़ के मामले सामने आए। उन्होंने 2 मई तक EVM से छेड़छाड़ वाले बूथों पर दोबारा मतदान के संकेत दिए। टीएमसी बोली- बैलेट बॉक्स के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम के बाहर टीएमसी नेता शशि पांजा और कुणाल घोष धरने पर बैठे। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और चुनाव आयोग के अधिकारी स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर बैलेट बॉक्स के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं। कुणाल घोष ने कहा कि चुनाव आयोग के CCTV और लाइवस्ट्रीम में अंदर कुछ लोग काम करते दिख रहे हैं, लेकिन टीएमसी के किसी प्रतिनिधि को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि उनसे अन्य उम्मीदवारों से बात करने को कहा जा रहा है, जो उचित नहीं है। वहीं, शशि पांजा ने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए और किसी भी तरह की मैनिपुलेशन नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि पार्टी को अंदर की गतिविधियों की पूरी जानकारी क्यों नहीं दी जा रही। बंगाल में रिकॉर्ड 92.84% वोटिंग बंगाल की सभी 294 सीटों पर 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में रिकॉर्ड 92.84% वोटिंग हुई। तमिलनाडु में 23 अप्रैल, केरलम, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। 4 मई को सभी राज्यों के रिजल्ट आएंगे। बुधवार शाम एग्जिट पोल जारी हुए। बंगाल के 7 एग्जिट पोल में से 5 में भाजपा, 2 में TMC सरकार का अनुमान जताया गया है। पांच राज्यों में चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… बंगाल- 7 एग्जिट पोल में से 5 में भाजपा सरकार: असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी बंगाल में रिकॉर्ड 92% वोटिंग: तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में 85% से ज्यादा मतदान, केरलम में सबसे कम पांचों राज्यों में चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    MP के जबलपुर में क्रूज डूबा, 6 शव मिले:15 से ज्यादा लापता, 18 को बचाया; तूफान के चलते नर्मदा के बरगी डैम में हादसा
    Next Article
    Best Bhojpuri Movies on OTT: OTT पर धूम मचा रही हैं ये भोजपुरी फिल्में, अभी देखें और एंजॉय करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment