Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोमोज की चटनी ने खोला मजदूर की हत्या का राज:सैंया में पत्नी के प्रेमी ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी मजदूर की हत्या

    2 hours ago

    2

    0

    सैंया में प्रेमी ने अपने साथी के साथ मिलकर प्रेमिका के पति की हत्या की थी। हत्याकांड के खुलासे में कुछ और समय लगता, यदि हत्यारोपी ने हत्या से पहले मजदूर के साथ मोमोज के साथ शराब न पी होती। मोमोज की चटनी के सहारे पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य जुटाए, जिसके बाद इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ। ये था घटनाक्रम सैंया में 39 वर्षीय लोकेंद्र हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने मोमोज की चटनी से किया। घटनास्थल पर शराब के खाली टेट्रा पैक, मोमोज की चटनी, सिगरेट, पानी के पाउच मिले थे। पत्नी के अवैध संबंध हैं। उसके प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था। साक्ष्य मिटाने के लिए पहले शराब डालकर शव जलाया, फिर बाइक से पेट्रोल डालकर शव में आग लगाई। पुलिस ने पत्नी उसके प्रेमी सहित 3 लोगों को पकड़ लिया है। आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में ग्वालियर हाइवे स्थित संकल्प मैरिज होम के पीछे बजरंग धाम कालोनी के खेत में बुधवार शाम को अधजला शव मिला था। शव को हत्या के बाद जलाया गया था। मृतक के हाथ पर लोकेंद्र व सोमवती गुदा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। इसके बाद से उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे थे। गुरुवार को मृतक के भाई शिवचरन ने उसकी पहचान 39 वर्षीय लोकेंद्र के रूप में की। इस तरह से शुरू हुई छानबीन हत्याकांड के खुलासे के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। जिस जगह शव मिला था वहां तक जाने वाले रास्ते पर एक ऑफिस के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज महत्वपूर्ण साक्ष्य बने। फुटेज में उस तरफ जाने वाले लोग कैमरे में कैद थे। पुलिस को घटनास्थल पर शराब के खाली टेट्रा पैक और मोमज की चटनी मिली थी। पुलिस कस्बे में मोमोज वालों के पास गई। एक मोमोज वाले ने फुटेज देखकर दो लोगों को पहचाना। बताया कि देर शाम ये दोनों आए थे। मोमोज पैक कराए थे। बाद में एक देशी शराब के सेल्समैन ने भी एक युवक को पहचान लिया। उनकी पहचान महेश और धर्मवीर के रूप में हुई। छानबीन को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने महेश की कॉल डिटेल निकलवाई। उसकी सबसे ज्यादा बातचीत मरने वाले लोकेंद्र की पत्नी सोमवती से होती थी। पुलिस ने महेश, धर्मवीर और सोमवती को हिरासत में लिया। हत्या से पहले देखी थी 'दृश्यम' फिल्म हत्या से पहले हत्यारोपी ने 'दृश्यम' फिल्म देखी थी। उसे लगा, जिस तरह से फिल्म में अजय देवगन ने हत्या के सारे सबूत मिटा दिए थे, वह भी शव को जलाकर सभी सबूत मिटा देगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अकबरपुर में 4 अप्रैल को संपूर्ण समाधान दिवस:जिलाधिकारी करेंगे अध्यक्षता, समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण
    Next Article
    एसपी ने शहजादनगर थाने का औचक निरीक्षण किया:शस्त्रागार से महिला हेल्प डेस्क तक व्यवस्थाएं जांचीं, दिए सख्त निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment