Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मामा की हत्या में भांजे को आजीवन कारावास:9 साल बाद आया फैसला, एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगा

    3 hours ago

    2

    0

    फतेहपुर में अपर सत्र न्यायाधीश व फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट सेकंड अजय कुमार सिंह प्रथम की अदालत ने मामा की हत्या के मामले में भांजे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला घटना के नौ साल बाद आया है। अदालत ने दोषी पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि जिस व्यक्ति ने बेटे की तरह बचपन से भरण-पोषण किया, उसकी हत्या करना एक जघन्य अपराध है। यह मामला कानपुर जिले की घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के कोटिया रामपुर का है। मृतक जयकरन सिंह ने अपने भांजे छोटे सिंह उर्फ मान सिंह को बचपन से अपने साथ रखकर पाला था। उन्होंने गांव में ही घर बनवाकर उसे मवेशी बांधने के लिए जमीन भी दी थी। बाद में किसी जरूरत के चलते जयकरन सिंह यह जमीन वापस मांग रहे थे, लेकिन मान सिंह इसे लौटाने को तैयार नहीं था। इस विवाद को लेकर कई बार पंचायतें भी हुई थीं, जिससे दोनों के बीच अंदरूनी खुन्नस पनप रही थी। घटना 15 दिसंबर को हुई थी। मामा-भांजे एक ही बाइक से चांदपुर थाना क्षेत्र के सठिगवां में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में जहानाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिरनई पुलिया के पास भांजे मान सिंह ने मामा जयकरन सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। मान सिंह ने जयकरन सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी और इसे सड़क हादसे का रूप देने का प्रयास किया। जब आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे और जयकरन को इलाज के लिए कानपुर ले जाने की तैयारी हो रही थी, तभी मान सिंह मौके से फरार हो गया। जयकरन सिंह की मौत हो गई थी। जयकरन के भाई विजय नारायण सिंह ने 29 दिसंबर को जहानाबाद थाने में हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी मामले में अब अदालत ने अपना फैसला सुनाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रधानाध्यापक शिवसिंह 33 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त:छह विद्यालयों में दी सेवाएं, खंड शिक्षा अधिकारी ने किया सम्मानित
    Next Article
    गाजीपुर में गैस के लिए सुबह से लगी लाइन:प्रशासन के दावों के उलट, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहे सिलेंडर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment