Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मौलवी पर मस्जिद में महिला से रेप का आरोप:पीड़िता बोली- वीडियो बनाकर परिवार को मारने की धमकी दे रहा, पुलिस ने रिपोर्ट भी नहीं लिखी

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में एक महिला ने मस्जिद के मौलवी समेत दो लोगों पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने गांव के ही युवक पर बहला-फुसलाकर रेप करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि थाने में शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामला थाना नागल का है। थाना नागल क्षेत्र की एक हिंदू महिला ने एसएसपी को तहरीर देकर बताया कि 15 अप्रैल की सुबह करीब 10:30 बजे आरोपी मुझे झांसा देकर एक मस्जिद में ले गया। वहां मुझे पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। इसके बाद मेरा गैंगरेप किया गया। उन लोगों ने मेरा वीडियो भी बनाया। होश में आने पर मौलाना ने मुझे धमकी भी दी कि अगर मैंने किसी को इस बारे में बताया तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। मेरे बच्चों व पति को जान से मार दिया जाएगा। पीड़िता बोली- मैं अपने पति के साथ जब थाना फतेहपुर पहुंची, तो वहां रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उल्टा आरोपी के दबाव में पुलिस ने मुझे धमकाया। जिससे मेरे परिवार में डर का माहौल बना हुआ है। मैं और मेरे परिवार को लगातार जान का खतरा बना हुआ है। इसलिए मस्जिद गई थी हिंदू महिला पीड़िता ने बताया- मेरा एक ही बच्चा है। वो काफी समय से बीमार था। उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं हो रहा था। पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने झाड़-फूंक के जरिए इलाज कराने की सलाह दी। उसने भरोसा दिलाया कि एक मौलवी के पास ले जाने से बच्चा ठीक हो जाएगा। इसी विश्वास में मैं अपने बच्चे को लेकर उसके साथ चली गई। आरोपी युवक मुझे बाइक से एक गांव स्थित मदरसे में ले गया। जहां एक बोतल में पानी दिया गया। पानी पीने के बाद मुझे अजीब सा महसूस हुआ। लेकिन मैं होश में होने के बावजूद खुद को असहाय महसूस कर रही थी। पीड़िता ने बताया- आरोपी मुझे अंदर ले गया और मेरे साथ गलत काम किया। इस दौरान उसने मेरी अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाए गए। बाद में आरोपी ने धमकी दी कि अगर मैंने किसी को बताया तो मुझे और मेरे परिवार को जान से मार देगा। रास्ते में मेरे साथ मारपीट भी की गई और फिर मुझे छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने कहा कि मैं इंसाफ चाहती हूं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ये गिरोह कई महिलाओं को निशाना बना रहा है हिंदू संगठन के नेता विजयकांत चौहान ने कहा कि सहारनपुर में आज भी ऐसे गिरोह सक्रिय हैं, जो गरीब और परेशान लोगों को झाड़-फूंक के बहाने अपने जाल में फंसाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक संगठित नेटवर्क हो सकता है, जो महिलाओं को निशाना बनाकर उनके साथ अपराध करता है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का बच्चा बीमार था और इसी का फायदा उठाकर आरोपी नदीम उसे बहला-फुसलाकर दूसरे गांव ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया और वीडियो बनाए गए। चौहान ने आरोप लगाया कि थाने में भी पहले मामले को दबाने की कोशिश हुई, लेकिन बाद में उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप से मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए। उन्होंने सरकार से मांग की कि ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, पूरे नेटवर्क की जांच हो और दोषियों को सख्त सजा दी जाए। साथ ही महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित करने की भी बात कही, ताकि वे ऐसे अपराधों का सामना कर सकें।। पीड़िता ने एसएसपी से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ---------------- यह खबर भी पढ़ें… महिला अफसर बोलीं- डीएम ने मुझसे iPhone लिया, फिरोजाबाद में फर्जी जांच बैठाई, 8 महीने तक सैलरी रोक कर शोषण करते रहे फिरोजाबाद में टूंडला की तहसीलदार राखी शर्मा ने DM रमेश रंजन पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने शुक्रवार को तहसील परिसर में अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान DM पर 1.75 लाख का आईफोन और आईवॉच लेने और शोषण करने की बात कही। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्मियों में बदबूदार कूलर से पाएं छुटकारा! अपनाएं ये देसी तरीका
    Next Article
    बरेली में मुस्कान के प्यार में विनय बना इमरान:मौत से पहले मां से बोला- धर्म बदलना मेरी भूल थी, 45 मिनट बाद फंदे पर लटका मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment