Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में मुस्कान के प्यार में विनय बना इमरान:मौत से पहले मां से बोला- धर्म बदलना मेरी भूल थी, 45 मिनट बाद फंदे पर लटका मिला शव

    3 hours ago

    1

    0

    'मां, मुझसे बड़ी गलती हो गई। मैंने मुस्कान के लिए अपना धर्म बदल लिया और परिवार से रिश्ता तोड़ लिया।' ये आखिरी शब्द मरने से पहले विनय उर्फ इमरान ने फोन पर अपनी मां से कहे थे। इसके करीब 45 मिनट बाद शुक्रवार रात 11:30 बजे विनय का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। जानकारी के अनुसार, करीब 4 साल पहले विनय (25) ने धर्म बदलकर अपनी प्रेमिका मुस्कान से शादी की थी। इसके बाद उसने अपना नाम इमरान रख लिया था। दोनों के 2 बच्चे हैं। सुबह किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद गुस्से में वह काम पर चला गया, जबकि उसकी प्रेमिका मायके चली गई थी। देर रात उसका शव मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना कैंट थाना क्षेत्र के नकटिया का है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला.. शादी के बाद से किराए के कमरे में रहता था विनय उर्फ इमरान बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा का रहने वाला था। मुस्कान से शादी के बाद वह नकटिया इलाके में एक मीट फैक्ट्री के पास किराए के कमरे में रहने लगा था। इमरान ऑटो चलाकर अपने परिवार का गुजारा करता था। इमरान की सास कुरैशा ने बताया- 4 साल पहले विनय ने मेरी बेटी मुस्कान से प्रेम विवाह किया था। प्यार के लिए विनय ने धर्म परिवर्तन किया और अपना नाम बदलकर इमरान रख लिया। उनकी दो बेटियां हैं। एक तीन और 1 साल की है। इसके बाद से ही विनय के अपने परिवार से संबंध खत्म हो गए थे। मुस्कान का सिर फट गया था शुक्रवार दिन में इमरान का अपनी पत्नी मुस्कान से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि इमरान ने मुस्कान के साथ मारपीट की, जिससे उसका सिर फट गया। इसके बाद इमरान ऑटो लेकर चला गया। घायल मुस्कान ने फोन पर अपनी मां को आपबीती बताई और डर के कारण अपने मायके बिचपुरी चली गई। शाम को दोनों के बीच फोन पर दोबारा बात हुई, लेकिन सुलह के बजाय तनाव और बढ़ गया। मुस्कान और इमरान के बीच हुई बहस शाम को जब मुस्कान ने इमरान से बात की तो उसने गुजारिश की कि वह केवल दिन में गाड़ी चलाए और रात को घर पर रहे, क्योंकि 2 छोटी बेटियों के साथ उसे अकेले डर लगता है। इस पर इमरान ने साफ कहा कि बेटियां बड़ी हो रही हैं। इसलिए उसे ज्यादा पैसे कमाने होंगे। रात की शिफ्ट में भी काम करना होगा। बहस के बाद इमरान ने फोन काट दिया। देर रात जब मुस्कान ने दोबारा फोन किया, तो इमरान का मोबाइल स्विच ऑफ मिला। अनहोनी की आशंका होने पर मुस्कान अपनी दोनों बेटियों के साथ रात करीब 11:30 बजे कमरे पर पहुंची, तो कुंडे से इमरान का शव लटका मिला। घटना के बाद इमरान की मां से संपर्क किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि अब उनका अपने बेटे से कोई लेना-देना नहीं है। इसके बाद हम लोग इमरान की मुस्लिम रीति-रिवाज से सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी कर रहे हैं। परिवार ने बरेली छोड़ दिया था वहीं, विनय के भाई अजय ने बताया- 4 साल पहले जब विनय ने धर्म परिवर्तन कर शादी की थी, तब समाज और लोकलाज के डर से परिवार ने बरेली शहर छोड़ दिया था। अब परिवार रामपुर के बिलासपुर में रह रहा है। भाई से मेरा कोई खास संपर्क नहीं था। हालांकि, वह एक-दो बार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मिलने आया था। ---------------- यह खबर भी पढ़ें… महिला अफसर बोलीं- डीएम ने मुझसे iPhone लिया, फिरोजाबाद में फर्जी जांच बैठाई, 8 महीने तक सैलरी रोक कर शोषण करते रहे फिरोजाबाद में टूंडला की तहसीलदार राखी शर्मा ने DM रमेश रंजन पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने शुक्रवार को तहसील परिसर में अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान DM पर 1.75 लाख का आईफोन और आईवॉच लेने और शोषण करने की बात कही। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मौलवी पर मस्जिद में महिला से रेप का आरोप:पीड़िता बोली- वीडियो बनाकर परिवार को मारने की धमकी दे रहा, पुलिस ने रिपोर्ट भी नहीं लिखी
    Next Article
    महिलाओं के बीच सपा-कांग्रेस को घेरेगी भाजपा:विधानसभा का विशेष सत्र आहूत हो सकता है, कल प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे योगी-पंकज चौधरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment