Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मलेशिया के नागरिक का SIR लिस्ट में नाम:विदेश में रेस्टोरेंट, फिर भी आयुष्मान कार्ड बनवाया; आजमगढ़ में ईद मनाने आया था

    5 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ से मलेशिया में जाकर बसे व्यक्ति ने SIR लिस्ट में अपना नाम शामिल करा लिया। वह पीएम किसान सम्मान निधि योजना और आयुष्मान कार्ड का भी लाभ ले रहा था। आरोपी ने 10 साल पहले विदेशी नागरिकता ली थी। पुलिस ने बुधवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ईद पर अपने बेटों के पास आया हुआ था। तभी पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया। इस दौरान वह सवालों का सही जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने उसके पास से मलेशिया का पासपोर्ट और ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया कार्ड (OCI Card) भी बरामद किया है। मामला निजामाबाद क्षेत्र का है। अब पूरा मामला विस्तार से… सुराई गांव का रहने वाला मोहम्मद कुद्दूस मलेशिया में रहता है। वह 1960 में अपने पिता के साथ वहां चला गया था। तब उसकी उम्र 12 साल थी। मलेशिया में रहने के दौरान वहां की नागरिकता ले ली। वहां उसका पासपोर्ट भी जारी हो गया। उसी आधार पर 2016 में उसने ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया कार्ड (OCI Card) भी बनवा लिया। कुद्दूस हर साल ईद के मौके पर अपने गांव आता है। उसकी पत्नी का पिछले साल निधन हो चुका है। वह मलेशिया में अकेले ही रहता है, जहां उसका रेस्टोरेंट का कारोबार है। गांव में उसके तीन बेटे और उनका परिवार रहता है। उसका नाम पिछले दिनों हुई SIR प्रक्रिया में वोटर लिस्ट में शामिल करवाया गया। पुलिस की जांच में आरोपी के पास से आधार कार्ड भी मिला है। उसका नाम किसान सम्मान निधि योजना में भी शामिल है। साथ ही आयुष्मान कार्ड भी बना हुआ है। बड़ा बेटा चलाता है बैंक एकाउंट कद्दूस के तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा शमीम लखनऊ में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। सलीम आजमगढ़ के मंडलीय चिकित्सालय में संविदा पर लैब टेक्नीशियन है।जबकि एक बेटा वसीम एक ब्लॉक प्रमुख के साथ रहता है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसका बड़ा बेटा उसका बैंक अकाउंट चलाता है। मलेशिया-भारत में पिता के अलग-अलग नाम एएसपी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि मोहम्मद कुद्दूस ने मलेशिया में नाम मोहम्मद कुद्दूस बिन रज्जाग शाह पुत्र- रज्जाग शाह के नाम से पासपोर्ट जारी करवाया। इसमें उसका पता मकान नं. 43, जालान मोहम्मद मोहम्मद सालेह, 8300 बातू पहट जोहर मलेशिया लिखा है। वहीं, आरोपी के यहां वाले वोटर कार्ड पर उसका नाम मोहम्मद कुद्दूस पुत्र अली रजा लिखा है। पूरी जानकारी जुटाने के बाद उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया। लेकिन वह कोई सुबूत नहीं दे सका। जिसके बाद उसे एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- रिंकू सिंह जॉइनिंग लेटर लेने नहीं पहुंचे : योगी बोले- कैंप में बिजी हैं; चुटकी ली- हमारे होम सेक्रेटरी भी गुल्ली-डंडा खेल चुके सीएम योगी लखनऊ में मंगलवार शाम यूपी के 5 खिलाड़ियों को जॉइनिंग लेटर सौंपे। साथ ही 40 खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए। इनमें क्रिकेटर रिंकू सिंह भी शामिल हैं। उन्हें खेल अफसर (RSO) बनाया गया है। हालांकि, रिंकू सिंह जॉइनिंग लेटर लेने कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में चार हत्याओं के दोषी को फांसी की सजा:एक ही पर‍िवार के चार लोगों लोहे की रॉड से किया था हमला, 13 साल बाद आया फैसला
    Next Article
    रिंकू सिंह बोले- जल्द CM योगी का आशीर्वाद लेने आऊंगा:अपना RSO का जॉइनिंग लेटर लूंगा; IPL के चलते लखनऊ नहीं आ पाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment