Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मलेरिया मच्छरजनित रोग है, आसपास पानी जमा न होने दें:सीएमओ की अध्यक्षता में हुई चर्चा, कासगंज में विश्व मलेरिया दिवस पर गोष्ठी

    3 hours ago

    2

    0

    कासगंज में विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजीव अग्रवाल ने इसकी अध्यक्षता की। इस गोष्ठी में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने भाग लिया। गोष्ठी के दौरान जिला मलेरिया अधिकारी ने मलेरिया रोग के कारणों, उपचार और बचाव के तरीकों पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजीव अग्रवाल ने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मलेरिया तथा अन्य संचारी रोगों के नियंत्रण एवं उपचार के लिए शपथ दिलाई। सीएमओ राजीव अग्रवाल ने आम जनता से अपील की कि मलेरिया एक मच्छर जनित रोग है। इसके नियंत्रण के लिए घरों के आसपास पानी जमा न होने दें। उन्होंने कूलर, गमलों, फ्रिज और अन्य कबाड़, जिनमें पानी इकट्ठा हो सकता है, उनकी नियमित जांच करने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त, लोगों को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने और घरों की खिड़कियों एवं दरवाजों पर जाली लगवाने की सलाह दी गई। सीएमओ ने यह भी कहा कि बुखार आने पर तत्काल सरकारी चिकित्सालय जाकर खून की जांच कराएं। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनपद की समस्त चिकित्सा इकाइयों पर जांच उपकरण और दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंचा:भीषण लू चल रही, गर्म हवा के थपेड़े से झुलस रहा शरीर; सड़कों पर सन्राटा
    Next Article
    DC vs PBKS Live Score Updates: दिल्ली कैपिटल्स के सामने घर पर पंजाब की चुनौती, थोड़ी देर में होगा टॉस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment