Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुल्लांपुर स्टेडियम दूसरी बार होस्ट करेगा IPL प्लेऑफ:27-29 मई को एलिमिनेटर और क्वालिफायर होंगे; अध्यक्ष बोले- पंजाब पूरी तरह तैयार

    2 hours ago

    2

    0

    मुल्लांपुर का महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (पीसीए) एक बार फिर बड़े क्रिकेट मुकाबलों का गवाह बनने जा रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों की मेजबानी लगातार दूसरे साल न्यू पीसीए स्टेडियम को मिली है। बीसीसीआई द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, न्यू चंडीगढ़ के इस आधुनिक स्टेडियम में एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2 जैसे अहम मुकाबले खेले जाएंगे। PCA अध्यक्ष बोले- पंजाब पूरी तरह तैयार पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) के अध्यक्ष अमरजीत मेहता ने कहा कि पिछले साल भी यहां प्लेऑफ मुकाबले सफलतापूर्वक आयोजित हुए थे और इस बार भी पूरी तैयारी है। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई ने एक बार फिर पंजाब पर भरोसा जताया है। हम इन मुकाबलों को यादगार बनाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। एलिमिनेटर मुकाबला अंक तालिका में तीसरे और चौथे स्थान की टीमों के बीच खेला जाएगा। वहीं क्वालिफायर-2 में क्वालिफायर-1 की हारने वाली टीम और एलिमिनेटर की विजेता टीम आमने-सामने होंगी। आईपीएल 2026 का फाइनल पहले बेंगलुरु में होना था, लेकिन लॉजिस्टिक कारणों के चलते अब इसे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेंगलुरु नहीं अहमदाबाद में होगा IPL फाइनल:BCCI ने जारी किया शेड्यूल, प्लेऑफ के 2 मैच न्यू चंडीगढ़ और 1 धर्मशाला में
    Next Article
    ICC Rankings: अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का जलवा, टॉप 10 की रैंकिंग में बदलाव

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment