Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास ने सुनाई रामजन्म कथा:चित्रकूट में रामकथा पंडाल बधाई गीतों से गूंजा, श्रोता भक्ति में लीन

    2 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट के विद्याधाम विद्यालय प्रांगण में नौ दिवसीय श्री रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। जानकीकुंड स्थित श्री रघुवीर मंदिर ट्रस्ट बड़ी गुफा के तत्वावधान में आयोजित इस कथा में वृंदावन से पधारे मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज रामभक्तों को कथा का रसपान करा रहे हैं। कथा के छठवें दिन, श्री सदगुरू सेवा संस्थान की ट्रस्टी एवं अध्यक्ष विशद भाई मफतलाल की धर्मपत्नी रूपल बहन ने रामकथा की पोथी और महाराज जी का पूजन अर्चन किया। इसके बाद महाराज राजेंद्र दास ने अपनी मधुर वाणी में देश के कोने-कोने से आए श्रोताओं को भगवान श्री राम के जन्म प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि मनु और शतरूपा को प्राचीन काल के आदिपुरुष और आदिनारी माना जाता है। उन्होंने भगवान विष्णु की कठोर तपस्या की, जिससे प्रसन्न होकर भगवान नारायण प्रकट हुए। मनु और शतरूपा ने भगवान से स्वयं उनके पुत्र के रूप में जन्म लेने का वरदान मांगा। भगवान नारायण ने उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर यह वरदान स्वीकार किया और त्रेता युग में अवतार लेने की बात कही। समय बीतने पर त्रेता युग में अयोध्या के चक्रवर्ती राजा दशरथ के यहां भगवान विष्णु ने अपने अंशों सहित श्रीराम के रूप में जन्म लिया। राजा दशरथ की तीन रानियां कौशल्या, कैकेयी और सुमित्रा थीं। पुत्र प्राप्ति के लिए उन्होंने पुत्रेष्टि यज्ञ कराया, जिसके फलस्वरूप श्रीराम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म हुआ। श्रीराम को भगवान नारायण विष्णु का अवतार माना जाता है। इस प्रकार, मनु और शतरूपा की तपस्या का फल उन्हें श्रीराम के रूप में प्राप्त हुआ। श्री राम जन्म की कथा का प्रसंग सुनकर सभी श्रोतागण भक्ति भाव से विभोर हो उठे और पंडाल बधाई गीतों से गूंज उठा। इस अवसर पर चित्रकूट के सभी संत-महंत, आमजनमानस, विभिन्न प्रांतों से पधारे गुरु भाई-बहन और सदगुरू परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ के पूर्व MLC बब्बू राजा का निधन:लखनऊ में इलाज के दौरान गई जान, परिजनों में शोक का माहौल
    Next Article
    आठवीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत:बिठूर के रुद्रा ग्रीन्स अपार्टमेंट में मिला खून से लथपथ शव, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment