Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मलिहाबाद में स्मृति द्वार विवाद समाप्त:7 दिन बाद सुलझा महाराजा ‘मल्हिया पासी गेट’ विवाद, प्रशासन ने सुबह फिर कराया स्थापित

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के मलिहाबाद में ‘महाराजा मल्हिया पासी स्मृति द्वार’ को लेकर बीते एक हफ्ते से चल रहा राजनीतिक और सामाजिक विवाद आखिरकार खत्म हो गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर और विधायक जय देवी के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थक ‘प्रवास अनशन’ पर बैठे थे। प्रशासन ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हवाला देते हुए समय मांगा था। तय समयसीमा के अनुसार 30 अप्रैल की सुबह प्रशासन ने दोबारा गेट स्थापित कर दिया। इसके साथ ही इलाके में चल रहा तनाव भी खत्म हो गया और राजनीतिक बयानबाजी पर विराम लगा। 7 दिन तक चला प्रवास अनशन, नेताओं ने बनाए रखा दबाव मलिहाबाद में ‘महाराजा मल्हिया पासी स्मृति द्वार’ हटाए जाने के बाद मामला तेजी से तूल पकड़ गया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, स्थानीय विधायक जय देवी और सैकड़ों कार्यकर्ता लगातार 7 दिनों तक ‘प्रवास अनशन’ पर बैठे रहे। नेताओं का आरोप था कि बिना किसी स्पष्ट कारण के रातों-रात गेट हटाया गया, जिससे पासी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। धरने के दौरान लगातार प्रशासन पर दबाव बनाया गया कि गेट को उसी स्थान पर पुनः स्थापित किया जाए और दोषियों पर कार्रवाई हो। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के चलते प्रशासन ने मांगा था समय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने आंदोलनरत नेताओं से बातचीत के दौरान 29 अप्रैल तक का समय मांगा था। अधिकारियों का कहना था कि 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री का हरदोई के मल्लावां में कार्यक्रम प्रस्तावित था, जहां से गंगा एक्सप्रेसवे का शुभारंभ होना था। सूत्रों के मुताबिक, प्रशासन को आशंका थी कि यदि इस दौरान गेट दोबारा लगाया गया तो दूसरे समुदाय, विशेषकर अर्कवंशी समाज की ओर से विरोध प्रदर्शन हो सकता है, जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़ने का खतरा था। इसी वजह से प्रशासन ने कार्यक्रम समाप्त होने के बाद समाधान का आश्वासन दिया। सुबह 7:30 बजे दोबारा लगाया गया स्मृति द्वार प्रशासन ने अपनी तय समयसीमा का पालन करते हुए 30 अप्रैल की सुबह करीब 7:30 बजे ‘महाराजा मल्हिया पासी स्मृति द्वार’ को पुनः स्थापित करा दिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्य शांतिपूर्वक पूरा किया गया। गेट के दोबारा स्थापित होने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया और आंदोलनकारी नेताओं ने इसे अपनी जीत बताया। इलाके में सामान्य स्थिति बहाल हो गई और लोगों ने राहत की सांस ली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज जारी होगा ICSE-ISC का रिजल्ट:वाराणसी में 20 सेंटरों पर हुई थी परीक्षा, बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकेंगे परिणाम
    Next Article
    चांदपुर में झूले से गिरकर युवक की मौत:नुमाइश में हादसा, मां का रो-रोकर बुरा हाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment