Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मजदूर ने कीटनाशक पिया, इलाज के दौरान मौत:घरेलू कलह के बाद बिगड़ी हालत, शराब पीने पर हुआ था झगड़ा

    9 hours ago

    2

    0

    फफूंद थाना क्षेत्र के शिवूपुर गांव में घरेलू कलह के बाद एक मजदूर ने कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार शिवूपुर गांव निवासी 45 वर्षीय महावीर राजपूत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार रात वह शराब पीकर घर आया, जिसके बाद परिवार में विवाद हो गया। विवाद के बाद महावीर खेतों पर चला गया और वहां रखा कीटनाशक पी लिया। कीटनाशक पीने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे खोजा और एंबुलेंस की मदद से दिबियापुर सीएचसी ले गए। सीएचसी से डॉक्टरों ने उसे आयुर्वेदिक चिकित्सालय चिचोली रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने महावीर को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन पुत्र हैं, जिनके नाम रंजीत, मंजीत और संजीत हैं। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में बापू मेला का भव्य समापन:गुजरात दिवस के रंग में रंगा परिसर ,छात्रों ने स्वदेशी, सत्य और अहिंसा का दिया संदेश
    Next Article
    तीन राज्यों में खिला कमल:बलरामपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment