Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मजदूरों के हाथ-पैर तोड़े,अब MDA खुद बनवा रहा अवैध कांप्लेक्स:मुरादाबाद में JE को बचाने के लिए अफसरों ने आंखें मूंदी; कागजों में सील, मौके पर कंस्ट्रक्शन

    2 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) के अफसरों की नाक के नीचे दिल्ली हाईवे पर अवैध कांप्लेक्स और दुकानों का निर्माण हो रहा है। हाईवे पर IFTM यूनिवर्सिटी के आसपास के इलाके से लेकर आगे CNG पंप के सामने तक, हजारों वर्ग मीटर जमीन पर बगैर एमडीए के स्वीकृत मानचित्र के निर्माण किए जा रहे हैं। करबी 2 महीना पहले जहां निर्माण को अवैध बताते हुए एमडीए के जेई देवेंद्र यादव ने डंडों से पिटाई करके निर्माण में लगे दलित मजदूरों के हाथ-पैर तोड़ डाले थे, वहां अब एमडीए के अधिकारी खुद अवैध निर्माण करा रहे हैं। अपने जेई को मजदूरों की पिटाई के मामले में कार्रवाई से बचाने के लिए एमडीए अधिकारियों ने आंखें मूंद ली हैं। पूरे मामले को एक आर्किटेक्ट ने मैनेज किया है। हैरानी की बात है कि जिस निर्माण को अवैध बताते हुए उसे रोकने के लिए एमडीए के जेई ने गरीब मजदूरों के हाथ-पैर तोड़ डाले, उसी निर्माण को अब खुद प्राधिकरण अधिकारियों के संरक्षण में धड़ल्ले से किया जा रहा है। लेकिन गरीब मजदूरों को आज तक इस मामले में इंसाफ नहीं मिला है। प्राधिकरण के अधिकारी अब इस मामले पर कुछ बोलने के लिए भी तैयार नहीं हैं। दिल्ली रोड पर CNG पेट्रोल पंप के ठीक सामने जसवीर सिंह और आनंद शर्मा के कांप्लेक्स बन रहे हैं। पहली मंजिल का निर्माण होने के बाद दूसरी मंजिल पर खुलेआम काम शुरू हो गया है। दोनों ही निर्माणों को एमडीए ने सील किया था। लेकिन अब यहां सील तोड़कर अवैध रूप से किए जा रहे निर्माण की ओर से एमडीए अधिकारियों ने आंखें मूंद ली हैं। हालात ये है कि जिन निर्माणों को एमडीए ने रिकॉर्ड में सील कर रखा है उनकी भी सील तोड़कर हजारों वर्ग मीटर में बड़े-बड़े अवैध निर्माण किए जा रहे हैं। इन सूत्रों का कहना है कि इन अवैध निर्माणों की डील एक आर्किटेक्ट ने की है, जिसके पिता सत्ताधारी दल के एक अनुसांगिक संगठन के पदाधिकारी हैं। IFTM यूनिवर्सिटी के ठीक बराबर में 700 वर्ग मीटर में लुधियाना के कारोबारी हरेंद्र पाल सिंह द्वारा बनाए गए बेसमेंट और बिल्डिंग को एमडीए ने पिछले सप्ताह सील किया था। लेकिन यहां भी सील तोड़कर अवैध निर्माण फिर से शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा लोधीपुर में महेंद्रा शोरूम का निर्माण भी बगैर किसी मानचित्र के कर लिया गया। इन अवैध निर्माणों से मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के खजाने को विकास शुल्क की करोड़ों रुपए की हानि हो रही है। 27 फरवरी को एमडीए जेई ने ठेकेदार और मजदूरों को पीटा था बता दें कि 27 फरवरी को देर शाम दिल्ली रोड पर सीएनजी पंप के सामने जसवीर सिंह और आनंद शर्मा की बिल्डिंग निर्माण कर रहे ठेकेदार सुनील सागर और उसके मजदूरों पर एमडीए जेई देवेंद्र यादव ने डंडे बरासाए थे। सुनील सागर का आरोप है कि जेई डंडा लेकर छत पर चढ़े और उन्होंने सीधे मजदूरों को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। जेई की मारपीट से एक मजदूर लेखराज निवासी इटायाला माफी के हाथ की हड्‌डी टूट गई। जबकि दूसरा मजदूर सोनू निवासी बागड़पुर को जेई ने डंडों से पीटते-पीटते छत से नीचे गिरा दिया। हादसे में जेई की दोनों टांगों में फ्रैक्चर हुआ है। सुनील सागर का आरोप है कि जेई ने उसे भी बेरहमी से पीटा और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए भद्दी गालियां दीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होटल में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ:इलाज के दौरान तोड़ा दम, भाई को भेजा था ‘जीना नहीं चाहता’ मैसेज
    Next Article
    डिजिटल जनगणना, बरेली में 7 मई से खुद भरें डेटा:डीएम बोले- ​22 मई से घर-घर आएगी टीम, पोर्टल पर पंजीकरण कर SE-ID पाना अनिवार्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment