Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मुजफ्फरनगर दंगों के कातिल मुसलमानों के लीडर नहीं हो सकते':लखनऊ में अखिलेश-आजम के खिलाफ लगे होर्डिंग, सपा नेता ने पोल पर चढ़कर फाड़ा

    5 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर लगाए गए होर्डिंग पर सियासी विवाद बढ़ गया है। होर्डिंग में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और पूर्व मंत्री आजम खान की तस्वीरें लगाई गई हैं। दोनों के चेहरों पर लाल क्रॉस बनाया गया है। उन्हें दंगों के समय मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री बताया गया है। होर्डिंग पर लिखा है, 'मुजफ्फरनगर दंगों के कातिल मुसलमानों के लीडर नहीं हो सकते।' इसके नीचे 'समस्त अब्दुल परिवार उत्तर प्रदेश' लिखा गया है। हालांकि, होर्डिंग किसने लगवाए हैं, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। होर्डिंग के विरोध में पोल पर चढ़े सपा नेता पोस्टरबाजी के विरोध में सपा नेता महेंद्र यादव ने शहर में लगे होर्डिंग फाड़ दिए। वह पोल पर चढ़े और होर्डिंग उतारकर फाड़ दिया। इसके बाद महेंद्र यादव ने कहा कि योगी सरकार ने 10 साल में प्रदेश में कोई विकास नहीं किया। आम जनता की गाढ़ी कमाई और टैक्स का पैसा अखिलेश यादव की छवि खराब करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बड़े-बड़े मंचों से विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की बात करते हैं, लेकिन एक बार फिर हिंदू-मुस्लिम की राजनीति पर आ गए हैं। महेंद्र यादव ने कहा, "मैं एक छात्र हूं। चाहता हूं कि चुनाव छात्रों और किसानों के मुद्दों पर हो। चुनाव मुद्दों पर होना चाहिए, लोगों को गुमराह करके नहीं।" अखिलेश को मुख्यमंत्री, आजम को प्रभारी मंत्री बताया होर्डिंग के ऊपरी हिस्से में मुजफ्फरनगर दंगों से जुड़ी खबर की कटिंग लगाई गई है। इसके नीचे अखिलेश यादव की तस्वीर लगाकर उन्हें दंगों के समय का मुख्यमंत्री बताया गया है। वहीं, आजम खान की तस्वीर के नीचे 'प्रभारी मंत्री मुजफ्फरनगर (दंगे के समय)' लिखा है। दोनों के चेहरों पर लाल रंग का क्रॉस बनाया गया है AIMIM नेता ने पोस्टर लगाने वालों की तारीफ की इन होर्डिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। AIMIM नेता काशिफ अंसारी ने भी इन तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सड़कों पर अब्दुल समाज ने पोस्टर लगाए। जिसने भी ये पोस्टर लगाए हैं, दिल खुश कर दिया!’
    Click here to Read more
    Prev Article
    डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने 3 और सेंटर निरस्त किए:जांच टीम को उत्तर पुस्तिकाओं में एक जैसे उत्तर मिले, अब तक 6 केंद्र निरस्त
    Next Article
    1000 करोड़ ठगने वाला दुबई में कर रहा स्काई डाइविंग:25 हजार का इनामी सुल्तान मिर्जा बोला-Amazing, बार में शैंपेन से नहलाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment