Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ:स्वागत में सजा शहर, रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद को गेट से लौटाया गया

    6 hours ago

    1

    0

    सीएम योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से मुजफ्फरनगर पहुंच गए हैं। सीएम का काफिला पुलिस लाइन हैलीपेड से अंसारी रोड होते हुए सबसे पहले जिला अस्पताल स्थित अहिल्याबाई चौक पहुंचेगा, जहां वे माता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद उनका रूट मेरठ रोड, शिव चौक और मीनाक्षी चौक से होते हुए नुमाइश ग्राउंड तक तय किया गया है। यहां CM एक भव्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित नुमाइश ग्राउंड में वृहद रोजगार मेले का उद्घाटन करेंगे। इस रोजगार मेले के जरिए 10 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान उस वक्त अजीब स्थिति बन गई, जब राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के विधायक गुलाम मोहम्मद को एंट्री नहीं दी गई और उन्हें गेट से ही वापस लौटा दिया गया। मेरठ की शिवाल खास विधानसभा सीट से विधायक गुलाम मोहम्मद जैसे ही नुमाइश ग्राउंड पहुंचे, उन्हें मुख्य गेट पर ही रोक दिया गया। सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि कार्यक्रम की अधिकृत सूची में उनका नाम शामिल नहीं है, इसलिए प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा सकती। सूत्रों के अनुसार, न तो मंच पर और न ही मंच के नीचे बैठने वालों की सूची में विधायक का नाम है। इसी वजह से उन्हें कार्यक्रम स्थल में प्रवेश नहीं मिल सका और वापस लौटना पड़ा। मौके पर मौजूद एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने भी सूची का हवाला देते हुए एंट्री से इनकार कर दिया। वहीं सीएम के पहुंचने से पहले मुजफ्फरनगर में नॉनवेज होटल बंद करा दिए गए। चंद्रा मार्केट और मीनाक्षी चौक पर सभी नॉनवेज होटल बंद करा दिए गए। खतौली विधानसभा के पूर्व बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने मंच से बोलते हुए कहा कि फ्रांस में दंगा होता है तो योगी जी की डिमांड है, लंदन में दंगा होता है योगी जी की डिमांड है। पूरा रूट फूल-मालाओं, तिरंगे और स्वागत बैनरों से सजा हुआ है। शहर की हृदयस्थली शिव चौक को विशेष रूप से सजाया गया है, जहां देशभक्ति के रंग साफ झलक रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। ऊंची इमारतों पर भी कड़ा पहरा है, जबकि पूरे रूट की ड्रोन से निगरानी की जा रही है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। कार्यक्रम में करीब 30 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कौशल विकास मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, मंत्री एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और बिजनौर सांसद चंदन सिंह चौहान के अलावा प्रमुख सचिव डॉ हरिओम भी साथ रहेंगे। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें………. मंत्री खन्ना और बसपा की इकलौती सीट खतरे में?:SIR के बाद 114 सीटें फंसीं, भाजपा-सपा का गणित बिगड़ा यूपी में 10 अप्रैल को जारी SIR की फाइनल लिस्ट में 2.04 करोड़ वोटरों के नाम कट गए। 2022 के विधानसभा चुनाव में 114 सीटें ऐसी थीं, जहां जीत-हार का अंतर 10 हजार से कम था। SIR के बाद इन सीटों पर 16 हजार से 1.18 लाख तक वोटर कम हो गए हैं। ऐसे में ये सीटें डेंजर जोन में आ गई हैं। पढ़िए खास रिपोर्ट…
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर विरोध:उपभोक्ताओं ने SDM को दिया ज्ञापन, बिना सहमति लगाने का आरोप; जांच के आदेश
    Next Article
    2 लाख से शुरू, 7 लाख टर्नओवर तक पहुंचा:कानपुर की शिवांशी ने 'पर्सनलाइज्ड पैकिंग' से बदला फैशन बिजनेस का अंदाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment