Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर नगर पालिका में 5 नए सभासदों ने ली शपथ:राज्यपाल द्वारा नामित सदस्यों ने शपथ ग्रहण की, मंत्री बोले- विकास को मिलेगी गति

    4 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद में रविवार को राज्यपाल द्वारा नामित पांच नए सदस्यों ने शपथ ली। उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम के तहत हुए इस शपथ ग्रहण समारोह में अभिजीत गंभीर, रवि पाराशर, अमन तोमर, सचिन सैनी और अमित कुमार को विधिवत शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद सभी नए नामित सभासदों का फूलमाला और पटका पहनाकर स्वागत किया गया। इस समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, अन्य सभासदगण और अधिकारी मौजूद रहे। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि पांच नए नामित सभासदों के शामिल होने से नगर पालिका बोर्ड की संख्या 55 से बढ़कर 60 हो गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इससे शहर के विकास कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा सभी सदस्य समन्वय के साथ नगर के विकास को नई दिशा देंगे। ईमानदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि इस विस्तार से नगर पालिका परिवार और सशक्त हुआ है। उन्होंने नव-नामित सभासदों से जनहित में जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। नामित सभासद रवि पाराशर ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि शपथ के साथ उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर पालिका के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस शपथ ग्रहण के बाद नगर पालिका में विकास कार्यों और बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाएं तेज़ हो गई हैं। माना जा रहा है कि नए नामित सभासदों के जुड़ने से बोर्ड की कार्यशैली और निर्णय प्रक्रिया पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेन में चढ़ते समय यात्री बेहोश होकर गिरा, मौत:ब्रह्मपुत्र मेल के नीचे आया, चेन पुलिंग कर रुकवाई गई ट्रेन
    Next Article
    अविनाश कुमार बने अलीगढ़ के नए DM:IAS संजीव रंजन को विशेष सचिव कृषि विभाग के पद पर तैनात किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment