Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अविनाश कुमार बने अलीगढ़ के नए DM:IAS संजीव रंजन को विशेष सचिव कृषि विभाग के पद पर तैनात किया

    4 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए अलीगढ़ के जिलाधिकारी संजीव रंजन का तबादला कर दिया है। उनके स्थान पर 2013 बैच के आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार को अलीगढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, आईएएस संजीव रंजन को लखनऊ में विशेष सचिव कृषि विभाग के पद पर तैनात किया गया है। 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं अविनाश कुमार ​अविनाश कुमार 2013 बैच के यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। मूल रूप से 7 मई 1983 को जन्मे अविनाश की छवि एक बेहद सुलझे हुए अधिकारी की रही है। उन्होंने जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता से इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। सिविल सेवा में आने से पहले उन्होंने 11 महीने तक एक पावर प्रोजेक्ट में भी काम किया। वह मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इससे पहले वे हरदोई, बाराबंकी, झांसी और गाजीपुर में बतौर डीएम तैनात रह चुके हैं। सितंबर 2023 में उनकी नियुक्ति झांसी डीएम के रूप में हुई थी, जिसके बाद वे गाजीपुर भेजे गए और अब अलीगढ़ की जिम्मेदारी संभालेंगे। ​संजीव रंजन बीटेक के बाद बने आईएएस आईएएस संजीव रंजन ने पिछले साल 21 जनवरी को अलीगढ़ का कार्यभार था। वह मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले हैं। संजीव रंजन ने बीटेक करने के बाद 2013 में यूपीएससी क्लियर किया था। ​बतौर डीएम उनकी पहली पोस्टिंग 2021 में संभल में हुई थी। इसके बाद उन्होंने सिद्धार्थनगर और प्रतापगढ़ में भी जिलाधिकारी की कमान संभाली। अलीगढ़ में करीब सवा साल के कार्यकाल के बाद अब वे शासन में विशेष सचिव की जिम्मेदारी निभाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर नगर पालिका में 5 नए सभासदों ने ली शपथ:राज्यपाल द्वारा नामित सदस्यों ने शपथ ग्रहण की, मंत्री बोले- विकास को मिलेगी गति
    Next Article
    आरजी पीजी कॉलेज में मिशन शक्ति 5.0:नारी शक्ति पर काव्य की गूंज, कवयित्रियों-छात्राओं ने सशक्तिकरण की कविताएं सुनाईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment