Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में शाहपुर के पलड़ी गांव में पथराव:दो पक्षों में विवाद, एक परिवार का घर चपेट में आया

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र के पलड़ी गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ, जिसकी चपेट में कश्यप समाज के एक परिवार का घर आ गया। इससे परिवार में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, आदिल, गुफरान और फिरोज सहित कुछ लोगों का दूसरे पक्ष से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। यह विवाद जल्द ही बढ़ गया और दोनों ओर से ईंट-पत्थर फेंके जाने लगे। पथराव के दौरान उड़कर आए ईंट-पत्थर पास ही रहने वाले कश्यप परिवार के घर और गली में गिरे, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने सुरक्षा और कार्रवाई की मांग करते हुए भय का माहौल बताया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को नियंत्रित किया और मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले पर बघरा योग आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि आपसी विवाद के दौरान कश्यप परिवार को निशाना बनाया गया। स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि परिवार किसी भी सूरत में पलायन नहीं करेगा और वे उनके साथ खड़े हैं। वहीं, एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि यह दो पक्षों के बीच आपसी विवाद था, जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SP ने मिशन शक्ति रैली को दिखाई हरी झंडी:बोलीं- पीड़ित महिलाओं को हर विभाग से मिलकर दिलाएंगे न्याय
    Next Article
    अयोध्या के ग्रामीण पंपों पर तेल के लिए उमड़ी भीड़:DSO बोले- 13 लाख लीटर पेट्रोल और 18 लाख लीटर डीजल का पर्याप्त स्टॉक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment