Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में खुलेगा कन्या महाविद्यालय:भाजपा नेता ने दिवंगत बेटे की स्मृति में किया भूमि पूजन

    1 hour ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में गन्ना समिति रोहाना के चेयरमैन अनिल त्यागी ने अपने दिवंगत पुत्र अनुभव की स्मृति में एक कन्या महाविद्यालय खोलने का निर्णय लिया है। रविवार को प्रमुख भाजपा नेताओं की उपस्थिति में इस महाविद्यालय का भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया। अनिल त्यागी ने करीब दो साल पहले बीमारी के कारण अपने बेटे अनुभव को खो दिया था। इस दुखद घटना के बाद उन्होंने अपने बेटे की याद को एक सकारात्मक दिशा देने का फैसला किया और 'अनुभव डिग्री कॉलेज कन्या महाविद्यालय' की स्थापना का संकल्प लिया। सहारनपुर रोड पर रोहाना स्थित इस महाविद्यालय का भूमि पूजन और शिलान्यास पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। अनिल त्यागी ने बताया कि इस महाविद्यालय का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की छात्राओं को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यहां निजी स्कूलों की तरह भारी फीस नहीं ली जाएगी, बल्कि बहुत कम शुल्क में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। उल्लेखनीय है कि वर्षों पहले शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव जी महाराज ने भी रोहाना क्षेत्र में कन्या विद्यालय खोलने का प्रयास किया था, लेकिन भूमि उपलब्ध न होने के कारण वह योजना पूरी नहीं हो सकी थी। अनिल त्यागी अब उस अधूरे सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि महाविद्यालय का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा और अगले साल तक इसे पूरा कर लोकार्पण कराने का लक्ष्य है। लोकार्पण समारोह के लिए आचार्य देवव्रत को आमंत्रित किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड, मार्कशीट-सर्टिफिकेट करेक्शन पोर्टल 27 अप्रैल से शुरू:प्रधानाचार्य के जरिए होगा आवेदन, लास्ट डेट 6 मई
    Next Article
    मिर्जापुर में 392 आरक्षी पुलिस विभाग में शामिल:पासिंग आउट परेड में ली शपथ, 8 ने बीच में छोड़ा प्रशिक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment