Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान, 127 वाहनों के चालान:खराब मौसम के बावजूद यातायात पुलिस सड़कों पर रही मुस्तैद

    3 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में यातायात पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। गुरुवार को खराब मौसम और हल्की बूंदाबांदी के बावजूद पुलिस टीम सड़कों पर मुस्तैदी से डटी रही। इस दौरान 127 वाहनों के चालान किए गए। यह सघन अभियान एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन, एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे के पर्यवेक्षण और सीओ यातायात रविन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में ट्रैफिक प्रभारी राकेश कुमार की टीम ने चलाया। अभियान के तहत मीनाक्षी चौक से आर्य समाज रोड, महावीर चौक से होते हुए प्रकाश चौक तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। अभियान के दौरान दुकानों के बाहर फैला सामान, अस्थायी ढांचे और सड़क घेरकर खड़े किए गए अवरोध हटाए गए। पुलिसकर्मियों ने व्यापारियों और आमजन से सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करने की अपील की, ताकि यातायात सुचारु बना रहे और जाम की समस्या से राहत मिल सके। नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई, जिसमें कुल 127 वाहनों के चालान किए गए। यातायात पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई जनहित में की जा रही है और ऐसे अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे। यातायात पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट का प्रयोग करने, शराब पीकर वाहन न चलाने और निर्धारित गति सीमा का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाकुंभ भगदड़ : मुआवजे पर 30 दिनों में फैसला लें:मुआवजा दावों का निर्णय जिला प्रशासन करे, न्यायिक आयोग नहीं-हाईकोर्ट
    Next Article
    वाराणसी पुलिस-लाइंस की 6वीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत:G-12 निर्माणाधीन भवन पर चढ़ा रहा था बालू, सिर-गर्दन में लगी थी गहरी चोट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment