Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर के बेहड़ा अस्सा से शाकुंभरी धाम तक सीधी बस:यूपी परिवहन निगम की सौगात, मई के पहले सप्ताह में संचालन

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर जनपद के बेहड़ा अस्सा गांव के ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने गांव को सीधी बस सेवा से जोड़ने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए बेहड़ा अस्सा से मां शाकुंभरी धाम तक रोडवेज बस संचालन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से इस प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद अब बस सेवा शुरू होने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार, इस नई बस सेवा के मई माह के पहले सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, अभी किराया निर्धारण और स्टॉपेज को लेकर अंतिम निर्णय होना बाकी है। बताया जा रहा है कि एक-दो दिन में लखनऊ मुख्यालय से इस संबंध में अंतिम स्वीकृति मिल सकती है, जिसके बाद बस संचालन की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। प्रस्तावित रूट के अनुसार, बस सुबह बेहड़ा अस्सा गांव से रवाना होगी और पहला स्टॉप सिखेड़ा गांव में रहेगा। इसके बाद बस पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए मुजफ्फरनगर रोडवेज बस स्टैंड पहुंचेगी। वहां से आगे बढ़ते हुए यह बस देवबंद और सहारनपुर होते हुए मां शाकुंभरी धाम तक जाएगी। वापसी में भी बस इसी रूट का पालन करेगी। यह बस सेवा रोजाना संचालित होगी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी। खासतौर पर धार्मिक यात्रियों और दैनिक सफर करने वाले लोगों के लिए यह सेवा काफी लाभदायक साबित होगी। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस रूट पर बस सेवा की मांग की जा रही थी, जिसे अब जाकर मंजूरी मिली है। बस के संचालन से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में सड़क हादसा, राजमिस्त्री की मौत:ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मारी, चालक फरार
    Next Article
    गोरखपुर से कारगिल तक युवक ने शुरू की साइकिल यात्रा:शहीदों की याद में शिवम निकले, पहले भी मिल चुका है गोल्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment