Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोहसिना किदवई की शोक सभा में बेटी फरीदा भावुक:बोलीं- बाराबंकी से रूहानी नाता, अपनों का प्यार देख मिला सुकून

    3 hours ago

    1

    0

    पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन के बाद उनकी जन्मभूमि बाराबंकी में शोक सभा का आयोजन किया गया। शहर के मुगल दरबार हॉल में हुई इस सभा में जिले के कई प्रमुख हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मोहसिना किदवई की बड़ी बेटी फरीदा किदवई भी मौजूद थीं। उमैर किदवई द्वारा आयोजित इस शोक सभा में कई राजनीतिक हस्तियां उपस्थित रहीं। इनमें पूर्व सांसद पीएल पुनिया, सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप, सदर विधायक सुरेश यादव, सपा एमएलसी राजेश यादव और विधायक फरीद महफूज किदवई शामिल थे। अमीर हैदर, राजनाथ शर्मा, महबूब किदवई और फराज किदवई जैसे प्रतिष्ठित लोग भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। वक्ताओं ने मोहसिना किदवई को बाराबंकी की धरोहर बताया, जिन्होंने दिल्ली में जिले का मान बढ़ाया। फरीदा किदवई ने अपनी मां को याद करते हुए उपस्थित लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा, 'मां आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन बाराबंकी से हमारा जो रूहानी नाता है, उसने आज हमें बहुत सुकून दिया है। अपनों के बीच आकर जो प्यार और साथ मिला है, उससे मेरा दिल भर आया है। अब मैं वापस जाकर शर्मिंदा नहीं होऊंगी, क्योंकि मेरे गृह जनपद ने हमें इतना सम्मान और प्यार दिया है। आज इस दुख की घड़ी में बाराबंकी का हर शख्स हमारे साथ खड़ा है।' मोहसिना किदवई का जन्म 1 जनवरी 1932 को बाराबंकी में हुआ था। उन्होंने छह दशकों तक देश की सेवा की। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सरकारों में कैबिनेट मंत्री के रूप में उन्होंने स्वास्थ्य और नागरिक उड्डयन जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाले। सभा में मौजूद लोगों ने उनके साथ बिताए संस्मरण साझा किए और उन्हें एक बड़ी नेता के साथ-साथ जमीन से जुड़ी शख्सियत बताया। शोक सभा का समापन दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सामूहिक दुआ के साथ हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में दोस्तों ने युवक को मारी गोली:बिहार के युवक को चार गोलियां लगीं, प्रेम प्रसंग का शक
    Next Article
    सीतापुर मेडिकल कॉलेज में पैर की जगह पेट का ऑपरेशन:इलाज में लापरवाही पर डीएम ने जांच समिति गठित की,गंभीर हालत में मरीज लखनऊ रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment