Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Maharashtra के Palghar में Chhath Puja पर रोक से भड़के श्रद्धालु, तोड़ा झील का ताला

    10 hours ago

    1

    0

    महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक झील के किनारे छठ पूजा मनाने पर रोक लगाए जाने के बाद श्रद्धालुओं के एक समूह ने झील के गेट पर लगा ताला तोड़ दिया, इस भीड़ में अधिकतर महिलायें थी। इस आशय का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने रविवार को बताया कि नालासोपारा इलाके में शनिवार शाम हुई इस घटना के संबंध में अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।चार दिवसीय छठ पर्व के दौरान श्रद्धालु जलाशयों के किनारे एकत्र होकर अस्ताचलगामी और उदयमान सूर्य को अर्घ्य देते हैं। अधिकारियों ने गाला नगर इलाके में स्थित नागेला झील में पूजा-पाठ पर रोक लगा दी थी और इस प्रतिबंध को लागू करने के लिए झील के मुख्य प्रवेश द्वार पर ताला लगा दिया था। पर्व मनाने के लिए वहां पहुंचे श्रद्धालु अचानक प्रवेश द्वार बंद किए जाने से नाराज हो गए।इसके बाद आक्रोशित महिलाओं के एक समूह ने झील परिसर में प्रवेश करने के लिए ताला तोड़ दिया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई और इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि अचोले पुलिस थाने के कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।उन्होंने कहा कि पुलिस को अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है और न ही इस संबंध में कोई मामला दर्ज किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केरलम में शिक्षा क्षेत्र RSS के सामने कर रहा समर्पण, भाकपा MLA K Rajan का आरोप
    Next Article
    Sri Ganganagar Railway Track Blast: पंजाब से महिला समेत दो गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स ने प्यार और पैसों से जाल में फंसाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment