Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाराष्ट्र से किडनैप हुई 14 साल की किशोरी बरामद:बलरामपुर में मिली, आरोपी युवक गिरफ्तार

    3 hours ago

    2

    0

    बलरामपुर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। महाराष्ट्र से किडनैप हुई 14 साल की किशोरी को बलरामपुर में सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। थाना महाराजगंज तराई की मिशन शक्ति टीम को सूचना मिली थी कि ग्राम शिवचरनडीह में एक नाबालिग लड़की को कोई युवक लेकर आया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। सूचना पर टीम ने गोपनीय जांच की, जिसमें पता चला कि अर्जुन कुमार नामक युवक किशोरी को अपने साथ लाया है। पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह 14 साल की है और महाराष्ट्र के भिवंडी (जिला ठाणे) में अपने माता-पिता के साथ रहती थी। आरोपी उसे बहला-फुसलाकर भगा लाया था। बलरामपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महाराष्ट्र के थाना नारपोली से संपर्क किया। नारपोली थाने में इस संबंध में पहले से ही अपहरण का मुकदमा दर्ज था। सूचना मिलने पर नारपोली थाना की टीम बलरामपुर पहुंची। दोनों टीमों की संयुक्त कार्रवाई में किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया और आरोपी अर्जुन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं को जोड़ा गया है। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड के लिए न्यायालय भेजा गया है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक नागेश्वरनाथ पटेल, हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश प्रसाद, हेड कांस्टेबल तेरसराम यादव, कांस्टेबल पवनेश कुमार, महिला कांस्टेबल अनीता गुप्ता और महिला कांस्टेबल श्वेता मध्येशिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेलवे बैरियर से टकराया लोडर, 2KM लंबी जीटी रोड जाम:गुमटी क्रॉसिंग पर हुई घटना 30 मिनट के बाद खुला बैरियर
    Next Article
    IPL 2026: LSG को स्टार स्पिनर दे सकता है झटका, KKR को जल्द मिल सकती है खुशखबरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment