Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाराष्ट्र में नीट छात्र ने आत्महत्या की:वीडियो में बोला- मां माफ कर देना; 42 दिनों में 11 राज्यों के 22 स्टूडेंट्स का सुसाइड

    5 hours ago

    2

    0

    महाराष्ट्र के हिंगोली में 18 साल एक नीट अभ्यर्थी ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुशील धागे के रूप में हुई है। छात्र ने आत्महत्या से पहले मोबाइल फोन से अपना एक वीडियो रिकॉर्ड किया। फिर परिवारवालों को वीडियो भेजकर उसने एक कुएं में छलांग लगा दी। करीब 33 सेकंड के वीडियो में सुशील ने हाथ जोड़कर मां से माफी मांगी। उसने कहा- मां, मुझे माफ कर देना। मां, आप सुमेध के साथ रहना। अपना अच्छे से ख्याल रखना और मेरी चिंता मत करना। मैं बहुत दर्द में हूं। मुझसे अब कुछ नहीं हो पा रहा... मुझे अब कुछ भी समझ नहीं आ रहा... बस मुझे माफ कर देना। सुशील ने 21 जून को NEET-UG की दोबारा परीक्षा दी थी। वह 3 मई को हुई परीक्षा में भी शामिल हुआ था, जो पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को रद्द कर दी गई थी। इसके बाद 21 जून को दोबारा परीक्षा कराई गई। परीक्षा रद्द होने के बाद से अबतक देशभर के 11 राज्यों में 22 स्टूडेंट्स जान दे चुके हैं। कांग्रेस आज देशभर में करेगी 'छात्रों की गूंज' प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस गुरुवार को देशभर में 'छात्रों की गूंज' कैंपेन के तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। कांग्रेस के मुताबिक, 28 सीनियर नेता देश के 28 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इनमें अहमदाबाद में सतेज पाटिल, बेंगलुरु में वर्षा गायकवाड़, भोपाल में इमरान मसूद, भुवनेश्वर में पवन खेड़ा, दिल्ली में गौरव गोगोई, चेन्नई में प्रियंक खड़गे, कोलकाता में सुप्रिया श्रीनेत और पुणे में कन्हैया कुमार शामिल हैं। इस कैंपेन का मकसद परीक्षा में गड़बड़ियों, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को उठाना है। पार्टी का कहना है कि इसके जरिए भारत की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार पर राष्ट्रीय बहस शुरू की जाएगी। पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि सरकार की शिक्षा नीति में दूरदृष्टि की कमी है। कांग्रेस का कहना है कि पिछले 12 सालों में सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में केवल निजीकरण, केंद्रीकरण और संघीकरण को बढ़ावा दिया है। -------------------------- नीट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… NEET री-एग्जाम, 1 मिनट देर से पहुंचे छात्रों को नो-एंट्री, गेट पर रोती रहीं छात्राएं; हिजाब-कलावा पर विवाद देश के 20 लाख से ज्यादा छात्रों ने 21 जून को NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा दी। कई सेंटर्स पर एक-दो मिनट देर से पहुंचने वाले छात्रों को एंट्री नहीं दी गई। इसके चलते कई स्टूडेंट्स का एग्जाम छूट गया। राजस्थान के अजमेर और गुजरात के अहमदाबाद में हिजाब पहन कर पहुंची छात्राओं को पहले एंट्री देने से मना कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजस्थान में तेज बारिश, पानी भरने से गाड़ियां फंसीं:यूपी में आंधी से पोल गिरे, कारें दबीं; दिल्ली में आंधी-बारिश, मानसून एमपी-गुजरात पहुंचा
    Next Article
    खबर हटके- भालू बनने के लिए ₹14 लाख की नौकरी:छोटी दाढ़ी रखने पर उठा ले गई पुलिस; जेट जितनी तेज आवाज निकालने वाला शख्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment