Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाराष्ट्र के मंत्री का हेलिकॉप्टर कार पार्किंग में उतरा:पायलट ने गलती से हेलीपैड से 1km दूर लैंडिंग की; भुजबल पुणे में पहुंचे थे

    4 hours ago

    2

    0

    महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल का हेलिकॉप्टर शनिवार सुबह पुणे के पुरंदर इलाके में हेलीपैड से एक किलोमीटर दूर पार्किंग एरिया पर उतर गया। यह जगह हेलिपैड के लिए तय नहीं थी, जिससे सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब भुजबल पुणे में ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यह हेलिकॉप्टर उन्होंने किराए पर लिया था। घटना में किसी के घायल होने या अन्य नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हेलिकॉप्टर की लैडिंग का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिखा कि पार्किंग एरिया में कई कार कतार में खड़ी थी। वहीं पर गाड़ियों के सामने हेलिकॉप्टर की लैंडिंग की गई। इस दौरान धूल का एक बड़ा गुबार उठता हुआ दिखाई दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना को लेकर भुजबल ने बताया, 'पायलट ने पार्किंग एरिया पर गलत जगह लैंडिंग की। हम सभी सुरक्षित हैं।' पायलट, क्रू मेंबर या हेलिकॉप्टर ऑपरेट करने वाली कंपनी की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। वहीं पुणे ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वे इस मामले की रिपोर्ट नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को देंगे और पायलट के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नियम के मुताबिक, जब भी किसी हेलिकॉप्टर को किसी विशेष क्षेत्र में उतरना होता है, तो स्थानीय लोक निर्माण विभाग हेलिकॉप्टर के क्रू मेंबर को निर्देश देता देता है। पुणे जिला पुलिस ने बताया कि उन्होंने हेलीपैड तैयार किया था और क्रू मेंबर को इसकी जानकारी थी, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया। इस घटना से काफी दहशत फैल गई है क्योंकि तीन महीने पहले महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार की भी एक प्लेन हादसे में मौत हुई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चीन ने कर दिया 'खेला'! सीजफायर के बीच सीक्रेट रास्ते से ईरान को भेजेगा 'ब्रह्मास्त्र', आसमान में ही राख हो जाएंगे अमेरिकी विमान; बड़ा खुलासा
    Next Article
    दिल्ली में 50 हजार की इनामी महिला ड्रग तस्कर अरेस्ट:पुलिस ने 200 CCTV और 100 मोबाइल खंगाले; 11 केस दर्ज; अपराध में बेटियां भी शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment