Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाराष्ट्र के मंत्री का हेलिकॉप्टर कार पार्किंग में उतरा:प्रशासन बोला- पायलट से गलती हुई; जनवरी में अजित पवार का प्लेन क्रैश हुआ था

    6 hours ago

    2

    0

    महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और एनसीपी नेता छगन भुजबल शनिवार को बड़े हादसे से बच गए। पुणे के पुरंदर इलाके में उनका हेलिकॉप्टर हेलीपैड की बजाय कार पार्किंग में उतरा। हेलीपैड वहां से एक किलोमीटर दूर था। पुणे प्रशासन ने बताया कि हेलिकॉप्टर के लिए हेलीपैड तैयार किया गया था, लेकिन पायलट ने पार्किंग की खाली जगह को लैंडिंग साइट समझ लिया। उस समय जगह खाली थी, जिससे भ्रम की आशंका है। घटना उस समय हुई जब भुजबल पुणे में महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। हेलिकॉप्टर उन्होंने किराए पर लिया था। लैंडिंग का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पार्किंग में कई कारें कतार में खड़ी थीं। वहीं गाड़ियों के सामने पायलट ने हेलिकॉप्टर उतार दिया। इस दौरान धूल का बड़ा गुबार उठा। घटना में किसी के घायल होने या नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। हेलिकॉप्टर की लैंडिंग 4 फोटोज में… मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना को लेकर भुजबल ने बताया- कोई हादसा नहीं हुआ है। हम सभी सुरक्षित हैं। चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। हेलिकॉप्टर पार्किंग एरिया में इसलिए उतरा क्योंकि हेलीपैड दिखाई नहीं दे रहा था। पायलट, क्रू मेंबर या हेलिकॉप्टर ऑपरेट करने वाली कंपनी की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। सुरक्षा एजेंसियों ने यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि यह गलती तकनीकी खराबी या मानवीय त्रुटि के कारण हुई थी। पुणे ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वे इस मामले की रिपोर्ट नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को देंगे और पायलट के खिलाफ कार्रवाई होगी। नियम के मुताबिक, किसी क्षेत्र में हेलिकॉप्टर उतारने से पहले स्थानीय लोक निर्माण विभाग क्रू मेंबर को निर्देश देता है। पुणे जिला पुलिस ने बताया कि उन्होंने हेलीपैड तैयार किया था और क्रू मेंबर को इसकी जानकारी थी, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज किया। लैंडिंग जोखिम भरी थी क्योंकि हेलिकॉप्टर के रोटर आसपास के वाहनों या इमारतों को नुकसान पहुंचा सकते थे। जनवरी में डिप्टी CM अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत हुई थी 28 जनवरी, 2026 को महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार की प्लेन हादसे में मौत हुई थी। 66 साल के पवार जिला परिषद चुनावों से पहले जनसभा में शामिल होने बारामती जा रहे थे। बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर विमान क्रैश हुआ। इसमें उपमुख्यमंत्री और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज में विमान पहले पलटा, फिर उसमें विस्फोट हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक पायलट ने बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश की थी, लेकिन रनवे साफ नहीं दिखा, तो वह प्लेन को दोबारा ऊंचाई पर ले गया। पहली कोशिश नाकाम रहने के बाद बारामती के रनवे-11 पर दोबारा लैंडिंग की कोशिश की गई। इस दौरान विमान रनवे से पहले गिर गया और उसमें आग लग गई। --------------------------- यह खबरें भी पढ़ें… VVIP फ्लाइट्स- पायलट पर दबाव नहीं डाल सकते नेता:सिचुएशन ठीक नहीं तो ना कर सकते हैं; अजित पवार प्लेन हादसे के बाद नियम बदले VIP और VVIP (जैसे मुख्यमंत्री, राज्यपाल आदि) को ले जाने वाले नॉन-शेड्यूल्ड विमान और हेलिकॉप्टर ऑपरेटर्स के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। DGCA ने साफ कहा है कि फ्लाइट क्रू पर किसी भी तरह का दबाव नहीं डाला जाए, ताकि सुरक्षा से समझौता न हो। पूरी खबर पढ़ें… अजित पवार प्लेन क्रैश मामला:भतीजे रोहित का सवाल- CID ने VSR के मालिक से पूछताछ की या मेहमाननवाजी की, अभी तक FIR क्यों नहीं महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के प्लेन क्रैश मामले में अजित के भतीजे रोहित पवार ने महाराष्ट्र सीआईडी की जांच पर सवाल खड़े किए। उन्होंने X पोस्ट में लिखा, ‘CID ने विमान कंपनी VSR के मालिक सिंह से पूछताछ की या उनकी मेहमाननवाजी की है।’ पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'अल्लाह का शुक्र है... हम होर्मुज को साफ करने जा रहे, दुनिया पर एहसान के तौर पर...', पाकिस्तान में वार्ता के बीच ट्रंप ने कर दिया बड़ा ऐलान
    Next Article
    विवादों के बीच बादशाह ने किया 'टटीरी' के नए वर्जन का ऐलान, गाने में किए खास बदलाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment