Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महर्षि कश्यप जयंती पर मुजफ्फरनगर में जनप्रतिनिधि जुटे:हवन-पूजन के साथ नेताओं ने माल्यार्पण कर एकता का संदेश दिया

    4 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर के शामली रोड स्थित महर्षि कश्यप चौक पर रविवार को महर्षि कश्यप जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सुबह हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और समाज के लोगों ने भाग लिया। जयंती समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की उपस्थिति रही। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, सपा नेता राकेश शर्मा और चरथावल विधायक पंकज मलिक सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने महर्षि कश्यप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि महर्षि कश्यप ने समाज को एकता, संतुलन, धर्म, शिक्षा और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश दिया था। उन्होंने महर्षि कश्यप को सृष्टि के मूल संरक्षकों में से एक बताया, जिनका योगदान धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण है। कश्यप विकास समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कश्यप ने जानकारी दी कि हर वर्ष महर्षि कश्यप जयंती पर एक शोभायात्रा निकाली जाती है। यह शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर महर्षि कश्यप चौक पर समाप्त होती है। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखा गया। समाज के लोगों ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया और महर्षि कश्यप के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में मनाई गई महाराजा निषादराज जयंती:एकता-समरसता का संदेश दिया, सपा कार्यकर्ता रहे मौजूद
    Next Article
    बरेली पुलिस ने 410 गुम मोबाइल बरामद किए:मार्च में 80 लाख के फोन मालिकों को लौटाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment