Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोहर्रम के जुलूस में हमले का प्रदर्शन, VIDEO:उज्जैन के बड़नगर में क्रेन पर वैन लटकाई और विस्फोट से उड़ा दिया, लिखा- ले फिर आ गए

    9 hours ago

    2

    0

    उज्जैन के पास बड़नगर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक वैन (टाटा मैजिक) में किए गए विस्फोट का वीडियो सामने आया है। घटना 23 जून की रात की बताई जा रही है। बड़नगर के अडान मोहल्ले से निकले जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। जुलूस में एक वैन को क्रेन की मदद से करीब 40 फीट ऊंचाई पर लटकाया गया। वैन पर दो युवक खड़े होकर लाल झंडे लहराते रहे। इसके बाद वैन में विस्फोट कर उसे उड़ा दिया गया। जिस वैन में ब्लास्ट किया गया, उस पर 'ले फिर आ गए' लिखा था। घटनाक्रम की तीन तस्वीरें देखिए… 'परवेज एडिट्स_2.0' पर वीडियो शेयर किए थे एक इंस्टाग्राम आईडी 'परवेज एडिट्स_2.0' पर इस घटना के वीडियो शेयर किए गए थे। वीडियो में कार में विस्फोट के अलावा युवकों के अलग-अलग प्रदर्शन भी दिखाई दे रहे हैं। कुछ वीडियो में अलग-अलग तरह के विस्फोट नजर आते हैं। वहीं, हुसैनी अखाड़ा शाहजलालपुरा के कार्यक्रम में भी एक युवक को लटकाकर कई तरह के प्रदर्शन किए गए। शिवानंद गिरि बोले- ऐसा करने की इजाजत कैसे मिली वीडियो वायरल होने के बाद हरिद्वार के संत स्वामी शिवानंद गिरि ने इस पर आपत्ति जताई। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि ऐसा लगता है जैसे संदेश दिया जा रहा हो कि “हम काफिरों की गाड़ियों को इसी तरह उड़ा देंगे।” इधर, हिंदू जागरण मंच के रितेश माहेश्वरी ने बताया कि मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक बड़ी क्रेन पर एक वैन लटकाई गई थी, जिस पर कई आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए थे। उन्होंने कहा कि सकल हिंदू समाज की मांग है कि जिला प्रशासन स्पष्ट करे कि इस तरह की गतिविधि की अनुमति दी गई थी या नहीं। इस घटनाक्रम से जुड़े कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड किए गए हैं। आयोजक, क्रेन मालिक सहित 4 पर FIR उज्जैन के एडिशनल एसपी करनदीप सिंह ने बताया कि अड़ान मोहल्ले में जेसीबी से गाड़ी को ब्लास्ट करने के मामले में 4 लोगों (आयोजक शोएब खान, गाड़ी पर झंडे लहरा रहे तालीम खान और जाहिद खान, क्रेन मालिक गोपाल माली) के खिलाफ बीएनएस की धारा 125, 285, 286, 287 के तहत केस दर्ज किया गया है। जल्द ही चारों को गिरफ्तार किया जाएगा। जुलूस की अनुमति थी, विस्फोटक की नहीं एएसपी ने बताया कि जुलूस की अनुमति दी गई थी, लेकिन विस्फोटक की कोई परमिशन नहीं थी। कार में विस्फोट करना गैर कानूनी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यहां अखाड़ों का आपस में कॉम्प्टिशन चलता है। ज्यादा से ज्यादा जनता को अट्रैक्ट और व्यूज पाने के लिए ऐसा काम करते हैं। कई रॉकेट को एक साथ चलाया एएसपी के मुताबिक- इसमें दीपावली पर यूज होने वाले रॉकेट्स का इस्तेमाल किया गया है। कई रॉकेट्स को एक साथ चलाया गया था। गाड़ी के कांच बंद होने से अंदर बनी गैस का प्रेशर बहुत बढ़ गया था। बाद में वही गैस कांच तोड़ बाहर निकली है। इसी वजह से विजुअल में ब्लास्ट जैसा दिख रहा है। ----------------- यह खबर भी पढ़ें… शाजापुर में मोहर्रम जुलूस में मारपीट, लाठी-डंडों से युवकों ने एक-दूसरे पर हमला किया शाजापुर जिले के मक्सी थाना क्षेत्र के ग्राम झोकर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान हुई मारपीट का एक वीडियो गुरुवार को सामने आया है। इस वीडियो में कुछ युवक एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना 23 जून की रात की है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब CM की वायरल VIDEO पर प्रेस कांफ्रेंस:मान बोले- मास्क पहनाया, गले पर निशान नहीं, ऐनक पहनाई क्योंकि आंखों पर मास्क नहीं लगता
    Next Article
    ट्रक में घुसी कार, औरंगाबाद के चार लोगों की मौत:दो की हालत गंभीर, एक घंटे फंसे रहे; मंदसौर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment