Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में पेट्रोल-डीजल के लिए लगी लंबी कतारें:आपूर्ति कम होने से बढ़ी समस्या, जिला पूर्ति अधिकारी बोले- पेट्रोल पंपों ईंधन मिल रहा है

    2 hours ago

    2

    0

    महराजगंज के सिसवा नगरपालिका में पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत देखी जा रही है। सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों की लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे लोगों को ईंधन प्राप्त करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिसवा में संचालित लगभग आधा दर्जन पेट्रोल पंप पिछले एक सप्ताह से सूखे पड़े थे। मंगलवार से विभिन्न पंपों पर पेट्रोल और डीजल के टैंकर पहुंचने शुरू हुए, जिसके बाद से ही लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। बुधवार को कुछ पेट्रोल पंपों पर इतनी भीड़ उमड़ पड़ी कि सड़कों पर जाम लग गया। हालात को देखते हुए कोठीभार पुलिस को पंपों पर पहुंचकर भीड़ नियंत्रित करनी पड़ी और ईंधन वितरण सुचारु करवाया। सहालग का सीजन और आगामी खेती के कारण विशेष रूप से डीजल की मांग बढ़ गई है। ग्राहकों का कहना है कि सुबह से लाइन में लगने के बावजूद उन्हें डीजल नहीं मिल पा रहा है। कुछ ग्राहकों ने आरोप लगाया कि पेट्रोल पंपों के आसपास कुछ लोग पेट्रोल और डीजल को ब्लैक में बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं। नाम न छापने की शर्त पर कुछ पेट्रोल पंप संचालकों ने बताया कि डिपो से ही ईंधन की आपूर्ति कम हो रही है। उनके अनुसार, मार्च में मिली आपूर्ति की तुलना में अप्रैल माह में कोटा आधा कर दिया गया है, जिसके कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी ऐक सिंह ने बताया कि जिन पेट्रोल पंपों का पैसा जमा है, उन्हें पेट्रोल-डीजल मिल रहा है। जिनका पैसा जमा नहीं है, उन्हें जमा करने के लिए कहा गया है। पैसा जमा होते ही उन्हें भी डीजल-पेट्रोल मिलना शुरू हो जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लव जिहाद पर कानून बनाने की मांग:अमरोहा में राष्ट्रीय हनुमान दल ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, धर्मांतरण रोकने की मांग
    Next Article
    देवरिया में हीटवेव जागरूकता अभियान, बच्चों को ORS पैकेट मिले:परिषदीय स्कूल में बीटीसी शिक्षक संघ ने किया आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment