Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज भाजपा महाप्रशिक्षण में अमित अंजन की प्रस्तुति:प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने की सराहना, देर रात तक चला सत्र

    6 hours ago

    1

    0

    महराजगंज में भारतीय जनता पार्टी के दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान के तहत आयोजित सांस्कृतिक सत्र में कलाकार अमित अंजन ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने अमित अंजन की सराहना की। रात्रि भोजन के उपरांत आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में पार्टी के शीर्ष नेताओं से लेकर सामान्य कार्यकर्ताओं तक सभी ने एक साथ बैठकर कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि यहां कोई औपचारिक मंच या प्रोटोकॉल नहीं था, बल्कि सभी एक परिवार की तरह एक साथ बैठे नजर आए। यह भाजपा की विशेषता को दर्शाता है, जहां संगठन में पद और दायित्व से ऊपर उठकर आपसी संवाद और आत्मीयता को महत्व दिया जाता है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण गोपाल जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, ब्लॉक प्रमुख सदर प्रतिनिधि विवेक कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय पदाधिकारी राहुल श्रीवास्तव, ठाकुर रौनियार, भाजपा जिला महामंत्री बबलू यादव, आकाश गुप्ता, आकाश श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अमित अंजन ने भजन, लोकगीत और गजल प्रस्तुत कर समां बांध दिया। उनके गीतों पर उपस्थित सभी लोग झूमते नजर आए और जमकर तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का माहौल इतना आत्मीय था कि मानो एक परिवार के बीच कोई सांस्कृतिक आयोजन चल रहा हो। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक परिवार है। उन्होंने जोर दिया कि कार्यकर्ताओं के बीच आपसी प्रेम, संवाद और समरसता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के बीच भावनात्मक जुड़ाव को भी बढ़ाते हैं। पंकज चौधरी ने अमित अंजन की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतिभाएं न केवल सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करती हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करती हैं। यह कार्यक्रम देर रात तक उत्साह और उमंग के साथ चलता रहा, जिसमें सभी ने मिलकर एक यादगार सांस्कृतिक संध्या का आनंद लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डॉक्टर की बेटी की मरीज की बच्ची ले गए:बुलंदशहर में अपहरण का मामला गलत निकला, रिश्तेदार की बेटी समझकर ले गए थे 3 युवक
    Next Article
    कानपुर में आंधी-बारिश से बिजली पर आफत:100 से ज्यादा पेड़ और पोल गिरे, हाईटेंशन तार टूटे; 12 घंटे तक सप्लाई बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment