Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाराजा गुहराज निषाद जयंती धूमधाम से मनाई गई:सांसद पप्पू निषाद और लौटनराम ने समाज को एकजुट होने का आह्वान किया

    6 hours ago

    1

    0

    महाराजा गुहराज निषाद की जयंती रविवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। मेंहदावल के सीयर मोहल्ले के एवी टीडी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में निषाद समुदाय के लोगों ने यह पर्व मनाया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के सपा सांसद पप्पू निषाद भी पहुंचे और निषाद समाज को संबोधित किया। मुख्य अतिथि के रूप में लौटनराम निषाद उपस्थित रहे, जिन्होंने भी सभा को संबोधित किया। देखें 3 तस्वीरें… श्रद्धालुओं और वक्ताओं ने महाराजा गुहराज निषाद के जीवन चरित्र, उनके सामाजिक संदेशों और समतामूलक विचारधारा पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि लौटन निषाद ने अपने संबोधन में कहा कि निषाद बिरादरी काफी पिछड़ी हुई है और हमें अपने अधिकारों के लिए एकजुट होना पड़ेगा। उन्होंने आह्वान किया कि 'उठो, जागो और महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लो।' विशिष्ट अतिथि सांसद पप्पू निषाद ने कहा कि यदि किसी को मित्रता सीखनी हो तो महाराजा गुहराज निषाद से सीखें। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, महाराजा गुहराज निषाद की जयंती चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी नाथ साहनी ने की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नकुड़ सीट पर मुकेश चौधरी या धर्मसिंह हैं मजबूत:सपा से साहिल खान, साजिद चौधरी या फरहाद पहली पसंद; कांग्रेस से किसे उम्मीदवार बनाएंगे
    Next Article
    वाराणसी में गंगा स्नान के दौरान डूबने लगा किशोर, VIDEO:NDRF जवान ने 5 सेंकेड में लगा दी छलांग, सुरक्षित बाहर निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment