Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला से मारपीट कर जबरन तलाकनामे पर कराया साइन:बच्चों के ट्यूशन टीचर से रुपए ऐंठने के लिए नजदीकियां बढ़वाई, फिर चरित्रहीन बताकर भगाया

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर षड्यंत्र के तहत 3 तलाक देने का आरोप लगाया है। आरोपी पति ने षड्यंत्र के तहत पहले पत्नी की नजदीकियां बच्चों के ट्यूशन टीचर से बढ़वाई। इसके बाद चरित्रहीन बताकर घर से भगा दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। चौधरी टोला की रहने वाली महिला का कहना है कि साल 2013 में उसकी शादी नफीस अहमद के साथ हुई थी। परिवार ने सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य सामान दिया था। पीड़िता के अनुसार शादी के बाद से ही पति नफीस अहमद उस पर चरित्र को लेकर शक करता था और आए दिन प्रताड़ित करता था। आरोप है कि पति के साथ-साथ ससुर नसीम अहमद, बहनोई मलीन अहमद और ननदें शाहीन व शहनाज भी मिलकर उस पर गलत आचरण के आरोप लगाते हुए मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करते थे। ट्यूशन टीचर को फंसाने के लिए संपर्क कराया महिला ने बताया कि बच्चों के ट्यूशन टीचर मस्जिद के इमाम हाफिज सनाउल्लाह के साथ फंसाने की साजिश रची गई। पति ने उस पर दबाव बनाया कि वह इमाम के साथ चैटिंग और नजदीकियां बढ़ाए। इसे आधार बनाकर उससे समझौते के नाम पर रुपए वसूले जा सकें। इसके लिए घर में CCTV कैमरे तक लगवाए गए। इसके बाद साजिश के तहत उसके नाम से स्टांप पेपर खरीदा गया और उस पर उसके फर्जी हस्ताक्षर किए गए। विरोध करने पर उसे कमरे में बंद कर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी देकर जबरन स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करा लिए गए। भाई और चाचा बुलाकर चरित्रहीन बताया महिला का कहना है कि उसके चाचा और भाई को बुलाकर उन्हें भी गालियां दी गईं और असलहे के दम पर गवाह के रूप में हस्ताक्षर कराए गए। इसके बाद आरोपियों ने तीनों नाबालिग बच्चों को अपने पास रख लिया और उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता का कहना आरोपियों ने धमकी दी कि पुलिस में शिकायत करती है तो उसके खिलाफ बनाए गए वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। मामले में इंस्पेक्टर अलीगंज ध्रुव कुमार का कहना है मुकदमा दर्ज करके आरोपों की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्हैया और कशिश ने विधानसभा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन:विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम में महाविद्यालय ने किया सम्मानित
    Next Article
    ओवैसी की पार्टी प्रयागराज में 500 सदस्य बनाएगी:AIMIM का विस्तार अभियान जारी, दर्जनों लोगों ने पार्टी जॉइन की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment