Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला ने समधी पर अश्लील हरकत का आरोप लगाया:बोली- जबरन हरिद्वार ले जाने के लिए बना रहा दवाब, विरोध पर बेटी को तलाक दिलाने की धमकी

    8 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर में एक महिला ने अपने समधी पर अश्लील हरकत करने और विरोध करने पर बेटी को तलाक दिलाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी काफी समय से उस पर हरिद्वार चलने का दबाव बना रहा था। जब उसने आरोपी के साथ जाने से इनकार कर दिया तो आरोपी नाराज हो गया। महिला का कहना है कि आरोपी के बेटे ने भी उसकी बेटी को मायके छोड़ दिया, जिससे परिवार में तनाव की स्थिति बन गई। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि कोर्ट जाने के दौरान आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर आरोपी ने बेटी का रिश्ता तुड़वाने और तलाक दिलाने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि आरोपी लगातार मानसिक दबाव बना रहा है। घटना के बाद पीड़िता ने संबंधित थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में छात्रों के लिए करियर सेमिनार:26 अप्रैल को होगा आयोजन, 12वीं के छात्रों को लाभ
    Next Article
    यूपी होमगार्ड भर्ती की परीक्षा:25-27 अप्रैल को होमगार्ड भर्ती परीक्षा, लखनऊ में 1.33 लाख अभ्यर्थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment