Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद:बिजनौर में युवक पर उत्पीड़न का आरोप, डिजिटल अरेस्ट की भी चर्चा

    1 hour ago

    1

    0

    बिजनौर के फरीदपुर भोगी गांव में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के दो दिन बाद महिला के कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें एक युवक पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने पति की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरीदपुर भोगी निवासी रणवीर सिंह की पत्नी मोनिका देवी ने दो दिन पहले घर में फंदे से लटककर जान दे दी थी। घटना के बाद परिजनों ने मायके पक्ष को सूचना देकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। बुधवार को परिजनों ने कमरे की तलाशी ली तो सुसाइड नोट मिला। नोट में मोनिका ने अपने पति और परिवार से माफी मांगते हुए लिखा कि एक युवक उसे लगातार परेशान कर रहा था। वह किसी को यह बात बता नहीं पा रही थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। नोट में दो बार उत्पीड़न का जिक्र किया गया है। मायके में वीडियो कॉल कर रोई थी महिला आत्महत्या से पहले महिला ने अपने मायके में वीडियो कॉल भी की थी। उस दौरान वह रो रही थी, लेकिन परिजनों ने इसे सामान्य पति-पत्नी का विवाद समझकर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। बाद में महिला ने फंदा लगा लिया, जबकि उसकी दो बेटियां पास में चारपाई पर सो रही थीं। ‘डिजिटल अरेस्ट’ और पैसे की मांग की चर्चा गांव में यह भी चर्चा है कि महिला को किसी ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर रखा था और उसे धमकाकर पैसों की मांग की जा रही थी। साथ ही गांव के ही एक युवक द्वारा परेशान किए जाने की बात भी सामने आ रही है, जिससे महिला मानसिक तनाव में थी। पति ने दी तहरीर, पुलिस को दिए तीन नंबर महिला के पति रणवीर ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस को तीन मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराए हैं, जिनसे महिला के फोन पर लगातार कॉल आती थीं। बताया गया कि अंतिम संस्कार के दौरान भी एक युवक ने वीडियो कॉल की थी। एसपी बोले- साइबर एंगल की भी जांच एसपी अभिषेक झा ने बताया कि 28 अप्रैल की सुबह महिला की आत्महत्या की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी और परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था। बाद में सुसाइड नोट मिलने की जानकारी हुई, जिसमें एक युवक द्वारा परेशान किए जाने का जिक्र है। परिजनों ने साइबर अपराध की आशंका भी जताई है। फिलहाल तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेन में बदल गए 5.56 लाख-नगदी जेवर से भरा बैग:लखनऊ GRP-RPF क्राइम ब्रांच ने ट्रेस कर यात्रियों को लौटाए, बोगी में साथ बैठे थे
    Next Article
    दुष्कर्म के आरोपियों से मुठभेड़, पैर में लगी गोली:तमंचा दिखाकर केस वापस लेने की धमकी दे रहे थे आरोपी, साथी भी चाकू के साथ गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment