Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोहाली में डॉक्टर के घर मिली बच्ची की लाश:मुंह को चींटियां खा चुकी थीं, बदायूं से 3 महीने पहले चंडीगढ़ गया था परिवार

    4 hours ago

    2

    0

    बदायूं की रहने वाली एक 11 साल की बच्ची की मोहाली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्ची का शव एक डॉक्टर के घर के पिछले बरामदे में ग्रिल से लटका मिला, जहां वह काम करती थी। लड़की के चेहरे को चींटियां नोचकर खा चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बच्ची ने कुछ दिन पहले अपनी मां को बताया था कि एक युवक उसे परेशान कर रहा है। बच्ची ने काम छोड़ने की बात भी कही थी। बच्ची की मां का आरोप है कि उस युवक ने ही कुछ किया होगा। मां ने कहा कि बेटी को मारा गया और फांसी लगाकर आत्महत्या दिखाने के लिए उसे अपने घर में ही ग्रिल पर लटका दिया। लड़की के पिता ने कहा कि हमें इंसाफ चाहिए। हमारी लड़की की जिसने भी यह गति की है, हम चाहते हैं कि उसे सजा हो। हम चाहते हैं कि दोषी को भी फांसी की सजा हो। उधर, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ​स्थिति और स्पष्ट होगी। घटना मोहाली के सन्नी एनक्लेव क्षेत्र में हुई। परिवार बदायूं से 3 महीने पहले चंडीगढ़ गया था। 3 महीने पहले चंडीगढ़ गया था परिवार बिल्सी के गुदनी गांव में धर्मेंद्र कुमार अपनी पत्नी ममता के साथ रहते थे। उनकी शादी करीब 6 साल पहले ममता से हुई थी। उनके 2 छोटे बच्चे- अंशिका (3) और आरव (2) हैं। ममता की पहले भी शादी हो चुकी थी, जिससे उसकी 3 बेटियां थीं। मोनिका (14), सोनिका (11) और सोनम (7)। इनमें से सोनिका की मौत हो गई है। करीब 3 महीने पहले धर्मेंद्र परिवार के साथ चंडीगढ़ आए और मौजूदा समय में सेक्टर-124 की कोठी नंबर 4748 में किराए पर रह रहे हैं। वह पेशे से राज मिस्त्री हैं। मां ने मामले में ये बातें कहीं… युवक परेशान कर रहा था, काम छोड़ना चाहती थी मां ने बताया कि एक दिन पहले ही बच्ची ने फोन पर बताया था कि उसे एक लड़का परेशान कर रहा है और वह काम छोड़ना चाहती है। हालांकि, मां ने उसे 20 तारीख तक काम जारी रखने के लिए कहा था। मां ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी का उस लड़के के साथ झगड़ा हुआ था। हमें लग रहा है कि यह काम उसकी लड़के बिल्लू ने किया है। बिल्लू का डॉक्टर की कोठी में आना-जाना था। हालांकि, वह डॉक्टर का क्या लगता था, वह नहीं पता। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस बोली- आत्महत्या का मामला लग रहा इस बारे में सदर थाना खरड़ के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने जानकारी दी कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी करवाई है और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल खरड़ की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। 3 डॉक्टरों का बोर्ड पोस्टमॉर्टम करेगा। इसके बाद मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल, पुलिस ने परिजन के बयान दर्ज कर धारा 194-बी के तहत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। -------------- ये खबर भी पढ़िए… नशे में झूमते मिले IIT स्टूडेंट समेत 140 रईसजादे:कानपुर में हाईप्रोफाइल रेव पार्टी, इंस्टाग्राम से इनविटेशन भेजा कानपुर में पुलिस ने शुक्रवार देर रात हाईप्रोफाइल रेव पार्टी में छापेमारी की। इस दौरान IIT स्टूडेंट समेत 140 रईसजादे नशे में झूमते पाए गए। इनमें कानपुर के कई नामी इंस्टीट्यूट के अलावा दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के रहने वाले लड़के-लड़कियां थे। ये रेव पार्टी एनआरआई सिटी के स्टेला नाओमी क्लब में चल रही थी। पुलिस ने यहां नशे में इस्तेमाल होने वाला LSD, कोकीन, गांजा, चरस, क्रशर और हसीस समेत कई ड्रग्स बरामद किए हैं। पार्टी के ऑर्गनाइजर और ड्रग डीलर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कैंपस आईआईटी ने केडीएमए ट्रॉफी में जीत दर्ज की:आकाश तिवारी के ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम को मिली 41 रनों की विजय
    Next Article
    अलीगढ़ में गांजा तस्करों ने पुलिस टीम पर किया हमला:कार चढ़ाने की कोशिश, 26 किलो गांजा बरामद; हिस्ट्रीशीटर समेत 2 गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment