Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला की हत्या केस में 3 भाइयों को उम्रकैद:3.25 लाख रुपए का अर्थदंड, सहारनपुर में 7 साल पहले जादू-टोने के शक में मर्डर किया था

    3 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर कोर्ट ने जादू-टोने के शक में महिला की हत्या के मामले में तीन सगे भाइयों को आजीवन कारावास की सजा दी है। कोर्ट ने दोषियों पर 3.25 लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-1 की कोर्ट में हुई। यह मामला थाना तीतरों क्षेत्र के कस्बा तीतरों का है। कोर्ट ने पत्रावली पर आए साक्ष्यों और गवाहों की गवाही के आधार पर सजा सुनाई है। थाना तीतरों के मोहल्ला शेखजादगान निवासी शोएब ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 25 नवंबर 2018 की शाम उसकी मां शाहीन और बड़ी बहन नाजमा बाजार से घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में मोहल्ला अफगानान कला के रहने वाले इमरान, आसिफ, आमिर और नवाजिश ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि आसिफ ने शाहीन के सिर में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बहन नाजमा के शोर मचाने पर शोएब भी घटनास्थल पर पहुंचा, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। जाते-जाते उन्होंने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। परिवार ने आरोप लगाया था कि घटना से करीब 10-12 दिन पहले आरोपियों के छोटे भाई सुफियान की बीमारी से मौत हो गई थी। आरोपियों को शक था कि सुफियान की मौत जादू-टोने के कारण हुई है और इसके लिए वे शाहीन को जिम्मेदार मान रहे थे। इसी शक में उन्होंने साजिश रचकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आसिफ के कब्जे से देशी पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए गए। विवेचना पूरी होने के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की। सुनवाई के दौरान एक आरोपी इरफान की मृत्यु हो गई, जबकि बाकी तीन आरोपियों—आसिफ, आमिर और नवाजिश—को दोषी पाया गया। अभियोजन पक्ष ने मामले को साबित करने के लिए कुल 21 गवाह पेश किए। मृतका की बेटी नाजमा ने अदालत में आरोपियों की पहचान की और घटना का प्रत्यक्ष विवरण दिया। इसके अलावा गवाह सुजाहत खान ने भी अपने बयान में बताया कि घटना वाले दिन शाम को गोली चलने की आवाज सुनकर वह बाहर आए थे और उन्होंने एक व्यक्ति को भागते हुए देखा, जो तमंचा मौके पर ही छोड़ गया था। सभी साक्ष्यों और गवाहों के बयानों को ध्यान में रखते हुए सहारनपुर कोर्ट ने तीनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई। कोर्ट के इस फैसले को अंधविश्वास के खिलाफ एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 53 वाहनों को बिजली विभाग ने दिखाई हरी:फॉल्ट ट्रिपिंग की समस्याओं को दूर करेंगे, गर्मी में बढ़ी मांग के बीच विभाग ने की तैयारी
    Next Article
    ललितपुर में स्वास्थ्य परियोजनाओं के लिए भूमि हस्तांतरित:डीएम के प्रयासों से इंटीग्रेटेड लैब और क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment