Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोहाली के चर्चित एकम ढिल्लों केस में पत्नी को उम्रकैद:6 फुट के पति की हत्या कर ढाई फीट के सूटकेस में पैक किया, BMW से ले जाते वक्त पोल खुली

    18 hours ago

    1

    0

    मोहाली में पति की हत्या करने वाली पत्नी को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 90 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने पर उसे अतिरिक्त सजा काटनी होगी। दोषी सीरत कौर ने 9 साले पहले पति एकम ढिल्लों की हत्या की थी। उसने 6 फीट के पति को मारकर ढाई फीट के सूटकेस में पैक किया था। सीरत सूटकेस को ठिकाने लगाने के लिए उसे BMW कार में ले जा रही थी, तभी उसकी पोल खुल गई थी। शुक्रवार को मोहाली कोर्ट ने उसे सजा सुनाई। सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने कोर्ट से सीरत के लिए फांसी की मांग की थी। हालांकि, कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि चूंकि महिला का यह पहला अपराध है और उसकी उम्र को देखते हुए यह मामला ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ की कैटेगरी में नहीं आता। इसलिए उसे उम्रकैद की सजा दी जाती है। यह घटना 18 और 19 मार्च 2017 की दरमियानी रात मोहाली के फेज-3B1 स्थित मकान नंबर 116 में हुई थी। मृतक एकम ढिल्लों पेशे से एक नामी बिल्डर था और अपने परिवार के साथ रहता था। अब विस्तार से पूरा मामला पढ़िए… हत्या के पीछे दो मुख्य वजहें… *********** ये खबर भी पढ़ें: लुधियाना में पत्नी की गला दबाकर हत्या: पति ने VIDEO बनाकर दोस्त को भेजा, लाश को थप्पड़ मारे; 10 साल पहले लव मैरिज की थी लुधियाना के माछीवाड़ा साहिब इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। यह घटना पति-पत्नी के बीच झगड़े के बाद हुई। पति को शक था कि उसकी पत्नी किसी और से फोन पर बात करती है। जबकि, पत्नी भी पति पर शक करती थी। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    भागवत बोले-5 महाद्वीपों के लोग RSS से ट्रेनिंग मांग रहे:दुनिया को भारत से सही रास्ता दिखाने की उम्मीद, लेकिन पहले हमें मजबूत बनना होगा
    Next Article
    राम मंदिर प्रकरण पर भाजपा पर बरसे मंत्री विक्रमादित्य:बोले- जिन भगवाधारियों ने प्रभु राम को नहीं छोड़ा; वे हिमाचल की जनता को कहां छोड़ेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment