Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला आरक्षण पर राजनीति,पॉलिटिकल ड्रामा कर रहे नेता- प्रभारी मंत्री:सोनभद्र में रविन्द्र जायसवाल बोले- विपक्ष महिलाओं के मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं

    2 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में रविवार को पहुंचे प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने महिला जनाक्रोश अभियान को लेकर सरकार की रणनीति स्पष्ट करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्षी दलों को कठघरे में खड़ा किया। मंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष महिलाओं के मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं है और सिर्फ राजनीति कर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनी समिति में विपक्ष भी शामिल था। तब महिलाओं के लिए अतिरिक्त सीटें बढ़ाने पर सहमति बनी थी, लेकिन इसके बावजूद बिल पास नहीं होने दिया गया। उन्होंने दावा किया कि यदि महिला आरक्षण कानून पूरी तरह लागू हो जाता, तो सोनभद्र जिला जैसे क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में महिलाएं विधानसभा और लोकसभा तक पहुंच सकती थीं। साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन परंपरा में नारी को सर्वोच्च स्थान दिया गया है और अब महिलाएं पंचायत से लेकर अन्य मंचों तक सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। गाजीपुर में किशोरी की मौत के बाद हुए विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने समाजवादी पार्टी पर माहौल खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने ऐसी राजनीति का विरोध किया है। मंत्री ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ संवेदना जतानी चाहिए, लेकिन विपक्षी नेता ‘पॉलिटिकल ड्रामा’ कर रहे हैं और भीड़ जुटाकर माहौल बना रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि राहुल गांधी बड़ी भीड़ के साथ गाजीपुर जाते हैं तो प्रशासन उन्हें रोकेगा, जबकि सीमित संख्या में जाने पर अनुमति दी जा सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के जिम्मेदार 3 अधिकारी:ARO और RSI समेत 3 सस्पेंड, SIT ने कंट्रोल रूम की लापरवाही मानी
    Next Article
    मंगेतर के साथ घूमने निकली युवती से रेप:3 लड़कों ने बंधक बनाकर अश्लील वीडियो बनाया, युवक से ट्रांसफर कराए ढाई हजार रुपए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment