Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंगेतर के साथ घूमने निकली युवती से रेप:3 लड़कों ने बंधक बनाकर अश्लील वीडियो बनाया, युवक से ट्रांसफर कराए ढाई हजार रुपए

    2 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में मंगेतर के साथ घूमने निकली युवती को जंगल में तीन युवकों ने बंधक बनाकर अश्लील वीडियो बनाया। विरोध पर दोनों की पिटाई की गई। एक युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक के मोबाइल से 2500 रुपये ऑनलाइन खाते में ट्रांसफर कर लिए। खागा पुलिस के सुनवाई न करने पर रविवार को युवक मंगेतर के साथ एसपी कैंप कार्यालय शिकायत लेकर पहुंचा। एसपी के आदेश पर जांच शुरू की गई है। वहीं थाना पुलिस रेप की घटना को संदिग्ध मान रही है। अब जानिए पूरा मामला… थरियांव क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से तय हो चुकी है। युवक ने बताया कि वह 24 अप्रैल को खागा बाजार गया था। यहां मंगेतर को बुलाया। मंगेतर को घुमाने के बाद उसे उसकी मौसी के घर खागा कोतवाली के एक गांव छोड़ने जा रहा था। सुबह 10:30 बजे कुटीपर नहर पुलिया के पास दोनों कोल्डड्रिंक पी रहे थे। तभी एक युवक पहुंचा। कुछ देर बाद उसने दो साथियों को बुला लिया। तीनों डरा-धमकाकर उन्हें जंगल ले गए। युवकों ने दोनों की जबरन अश्लील फोटो और वीडियो बनाए और वायरल करने की धमकी दी। मंगेतर के साथ तीनों ने छेड़छाड़ की। किसी को बताने पर वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी दी। मंगेतर को जंगल में कुछ दूर एक युवक साथ ले गया। वहां 3 घंटे तक बंधक बनाकर युवक ने रेप किया। एक युवक ने वीडियो भी बनाया। इसमें कहलाया कि हमने तुम्हारे के साथ कुछ नहीं किया है। तीनों ने युवक के यूपीआई से ललित नामक व्यक्ति के खाते में 2500 रुपये ट्रांसफर कर लिए। करीब दोपहर डेढ़ बजे दोनों को धमकी देकर छोड़ दिया। घटना के बाद दोनों दहशत में रहे। 24 अप्रैल की रात 1076 पर सूचना दी गई। दूसरे दिन मंगेतर को लेकर युवक थाने पहुंचा। पुलिस ने दर्ज किए बयान थाने में पुलिस ने दूसरे पक्ष को बुलाने के नाम पर पूरे दिन बैठाए रखा। इसके बाद रविवार को भी दोनों थाने पहुंचे। कई बार युवती और युवक के पुलिस ने बयान दर्ज किए। पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट न होने पर दोनों रविवार शाम को एसपी के पास कैंप कार्यालय में शिकायत करने पहुंचे। सीओ दुर्गेश दीप ने बताया- जांच खागा कोतवाल कर रहे हैं। कोतवाल आरके पटे ल ने बताया कि लड़की और लड़के का वीडियो बनाने के बाद उसे वायरल करने की धमकी देकर रुपये वसूलने का मामला है। रेप की घटना संदिग्ध लग रही है। जांच कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला आरक्षण पर राजनीति,पॉलिटिकल ड्रामा कर रहे नेता- प्रभारी मंत्री:सोनभद्र में रविन्द्र जायसवाल बोले- विपक्ष महिलाओं के मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं
    Next Article
    डीजल चोरी करने वाला गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार:सोनभद्र पुलिस ने हाईवे से 90 लीटर डीजल व टायर बरामद किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment