Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला आरक्षण पर भाजपा का प्रदर्शन:जालौन में जन आक्रोश पदयात्रा निकाली, राहुल गांधी का पुतला फूंका

    20 hours ago

    2

    0

    महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी सरगर्मी तेज होती नजर आ रही है। बुधवार को जालौन के उरई में नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकालकर विपक्ष के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह पदयात्रा दयानंद वैदिक डिग्री कॉलेज से शुरू होकर कांग्रेस कार्यालय तक पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने की ऐतिहासिक पहल भाजपा सरकार ने की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दल इस विधेयक को पारित नहीं होने देना चाहते, जिससे उनका महिला विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है, जबकि विपक्ष केवल राजनीति करने में लगा है। सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने भी इस दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की आधी आबादी के अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर बाधा डालना लोकतंत्र के मूल्यों के खिलाफ है। इसी के विरोध में देशभर में महिलाएं सड़कों पर उतरकर लोकतांत्रिक तरीके से अपना आक्रोश व्यक्त कर रही हैं। समाज में महिला अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही विधायक मूलचंद निरंजन ने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि समाज में महिला अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का यह समर्थन आने वाले समय में बड़ा बदलाव लाएगा। पदयात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा की सदस्याओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नारेबाजी की। पूरे मार्ग में प्रदर्शनकारियों ने विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर विरोध जताया। कांग्रेस कार्यालय पहुंचने के बाद राहुल गांधी का पुतला जलाकर प्रदर्शन का समापन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मीनू मिश्रा, शशि सोमेंद्र, प्रीति बंसल, श्रद्धा सेगर, गरिमा पाठक, सीमा जादौन, तपुसम बेगम, संगीता पाठक, सुपर्णा तिवारी, विवेक कुशवाहा, पुष्पेंद्र सेगर, अमीय त्रिपाठी, केटी तोमर, आदर्श सोनकिया, अभय गोर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं और आने वाले समय में इस मुद्दे पर और भी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में युवा चित्रकार ने बनाया 4 फीट ऊंचा चित्र:नए DM के लिए लिखा- अमन की नगरी में आपका स्वागत है
    Next Article
    BJP ने राहुल-अखिलेश का पुतला फूंका:गाजीपुर में सांसद बोलीं- विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता दिखी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment