Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा पुलिस को मिले 246 नए आरक्षी:AI, साइबर अपराध से निपटने को तैयार ये जवान

    2 hours ago

    2

    0

    महोबा पुलिस लाइन मैदान में 246 रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड संपन्न हुई। नौ महीने के कठिन प्रशिक्षण के बाद ये जवान अब उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बनकर कानून-व्यवस्था को मजबूत करेंगे। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में परेड की सलामी ली। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने नए आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। डीएम गजल भारद्वाज ने अपने संबोधन में जवानों को संवेदनशील पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ये जवान जिले की सुरक्षा व्यवस्था में नई ऊर्जा भरेंगे। इन आरक्षियों को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ बदलती तकनीक के अनुरूप एआई (AI) और साइबर अपराध से निपटने की विशेष ट्रेनिंग भी दी गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का संदेश भी सुनाया गया, जिसमें पुलिस को जनता के प्रति नरम और अपराधियों के प्रति सख्त रहने की हिदायत दी गई है। परेड समाप्त होने के बाद मैदान में भावुक दृश्य देखने को मिले। वर्दी में अपने परिजनों को देखकर कई माताओं की आँखें खुशी से भर आईं। जवानों ने अपने माता-पिता और परिवार के सदस्यों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और आशीर्वाद लिया। प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को सम्मानित किया गया। अब ये सभी 246 जवान महोबा के विभिन्न थानों में तैनात होकर कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यमुनानगर में जहर निगलने से विवाहिता की मौत:10 दिन पहले मनाई शादी की सालगिरह, UP में मां को कॉल कर कहा-पति ने बहुत पीटा
    Next Article
    बरेली में 783 महिला रिक्रूट्स पास आउट:परेड में दिखा अनुशासन और तालमेल, अब थानों में तैनाती मिलेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment