Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा महिला अस्पताल में नवजात की मौत:परिजनों ने लगाया लापरवाही और वसूली का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    महोबा के जिला महिला अस्पताल में नवजात शिशु की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही और अवैध वसूली के आरोप लगाए हैं। धरौन गांव निवासी राजबहादुर अहिरवार अपनी गर्भवती पत्नी फूलादेवी को प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। गुरुवार शाम करीब 5 बजे फूलादेवी ने एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी के बाद अस्पताल स्टाफ ने उनसे तीन हजार रुपए की अवैध वसूली की। आरोपों के मुताबिक, पैसे न देने पर उचित देखभाल नहीं की गई। बताया जा रहा है कि रात में अचानक नवजात की तबीयत बिगड़ गई और उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजनों का कहना है कि ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ ने बच्चे को ऑक्सीजन देने के बजाय उपकरण पिता के हाथ में थमा दिया। राजबहादुर का आरोप है कि डॉक्टर केवल बच्चे को रेफर करने की बात करते रहे, लेकिन समय पर कोई प्रभावी उपचार नहीं किया गया। मेडिकल जानकारी न होने के बावजूद पिता खुद ही बच्चे को ऑक्सीजन देने की कोशिश करता रहा। आखिरकार रात करीब 11:30 बजे नवजात ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने सीधे तौर पर अस्पताल की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। अब इस पूरे मामले में प्रशासनिक कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित स्टाफ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्रजघाट में वैशाख अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब:हापुड़ में श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
    Next Article
    महिला शिक्षक संघ का प्रदर्शन,जनगणना ड्यूटी से छूट की मांग:7 सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा, आगामी जनगणना कार्य से जुड़े मुद्दे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment