Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्रजघाट में वैशाख अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब:हापुड़ में श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

    2 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में वैशाख अमावस्या के अवसर पर तीर्थ नगरी ब्रजघाट में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शुक्रवार तड़के चार बजे से ही गंगा तट पर भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे और जय मां गंगे के जयघोष के साथ आस्था की डुबकी लगाई और पुण्य अर्जित किया। इसके बाद उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मंदिरों में दर्शन किए। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु बृहस्पतिवार देर शाम से ही ब्रजघाट पहुंचने लगे थे। मुख्य घाटों घंटाघर घाट, आरती स्थल घाट, चौरासी घंटे वाला घाट, पीडब्ल्यूडी वीआईपी घाट और कन्हैया घाट पर सुबह से ही भारी भीड़ रही। प्रशासन द्वारा पूर्व में अतिक्रमण हटाए जाने के कारण श्रद्धालुओं को स्नान में कोई असुविधा नहीं हुई। श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन नजर आए स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर पिंडदान, तर्पण और अन्य पितृ कर्म संपन्न कराए। घाटों पर मौजूद पुरोहितों ने विधिपूर्वक अनुष्ठान संपन्न करवाए। इस दौरान धर्मशालाएं और आश्रम श्रद्धालुओं से खचाखच भरे रहे, वहीं विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। रात्रि में कई स्थानों पर भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जहां श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन नजर आए। स्नान और पूजा के बाद भक्तों ने अपने इष्ट देवी-देवताओं के मंदिरों में पहुंचकर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। घाटों पर पर्याप्त प्रकाश, पेयजल और यातायात व्यवस्था सुचारु रही। वैशाख अमावस्या पर गंगा स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है, और ब्रजघाट में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने इस आस्था और परंपरा का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के 18 इलाकों में आज बिजली कटौती:3 से 6 घंटे तक सप्लाई ठप रहेगी, आइसोलेटर और पेड़ों की होगी छंटाई
    Next Article
    महोबा महिला अस्पताल में नवजात की मौत:परिजनों ने लगाया लापरवाही और वसूली का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment