Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा मे युवक की गोली मारकर हत्या:बचाने आए पिता को कुल्हाड़ी से मारकर किया घायल, सुलह के बहाने बुलाया था

    6 hours ago

    2

    0

    महोबा में पड़ोसी ने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। बेटे को बचाने आए पिता पर कुल्हाड़ी से वार कर अधमरा कर दिया। दोनों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। आरोपियों ने पुराने विवाद को सुलझाने के बहाने युवक को बुलाया था। उसके पहुंचते ही साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। पिता वहां से गुजर रहे थे और उन्होंने अपने बेटे को लहूलुहान देखा, तो बचाने के लिए हमलावरों से भिड़ गए। इसी दौरान हमलावरों ने बेटे की जांघ में गोली मार दी। गांव में चार थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। मामला खरेला थाना क्षेत्र का है। पहले देखें, 2 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला चंदौली गांव में मंगल सिंह (60) अपने परिवार के साथ रहते हैं। जिनके दो बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम नरेंद्र (36) और छोटा बेटा सुरेंद्र (32) है। नरेंद्र अपनी पत्नी अर्चना और एक बेटे के साथ रहता था। पूरा परिवार खेती-किसानी करता है। छोटे भाई सुरेंद्र का पिछले साल होली पर विवाद पड़ोसी संतोष से हो गया था। तभी से दोनों की रंजिश चल रही थी। सोमवार को संतोष के कहने पर उसके परिवार के ही प्रेम ने मामला सुलझाने के लिए नरेंद्र को फोन करके गांव के बाहर एक पंचर की दुकान पर बुलाया। नरेंद्र के पहुंचते ही संतोष और उसके साथियों ने घेरकर लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसी समय वहां से गुजर रहे पिता मंगल सिंह ने जब अपने बेटे को पिटता देखा तो उसे बचाने के लिए हमलावरों से भिड़ गए। पिता पर भी कुल्हाड़ी और फरसे से किया हमला इस दौरान हमलावरों ने तमंचा निकालकर गोली चला दी। गोली नरेंद्र को लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमलावरों ने मंगल सिंह पर भी कुल्हाड़ी और फरसे से हमला किया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल मंगल सिंह को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही एसपी वंदना सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। गांव में चार थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रेम ने फोनकर बुलाया, फिर हत्या कर दी मृतक की पत्नी अर्चना राजपूत ने बताया- पति को प्रेम नाम के लड़के का नाम लेकर बुलाया गया था। आरोपियों ने डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जब ससुर ने विरोध किया तो मुन्ना नाम के व्यक्ति ने पति को पकड़कर जांघ में गोली मार दी। आरोपी खुद को दबंग बताते हैं और लोगों को डराते-धमकाते हैं। आरोपी पहले भी किए थे मारपीट अर्चना ने कहा- आरोपी पहले भी उनके देवर और पति के साथ मारपीट कर चुके थे। वह गांव के लोगों से भी विवाद करते रहते थे। मुझे न्याय चाहिए। परिजनों ने गांव के ही संतोष, मुन्ना, प्रिंस, मान सिंह और वीर नारायण समेत पांच नामजद और छह अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित ASP वंदना सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिली थी, जिसमें दो लोग घायल हुए थे। दोनों को अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान नरेंद्र राजपूत को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था और दोनों ओर से पहले भी मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें पुलिस आरोप पत्र भी भेज चुकी है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। ……… ये खबर भी पढ़ें… मैनपुरी में देवर ने भाभी को मार डाला, लूडो खेलते समय चिकोटी काटी; बताने की धमकी दी तो गला दबाया मैनपुरी में चचेरे देवर ने भाभी की हत्या कर दी। देवर-भाभी साथ बैठकर लूडो खेल रहे थे। इसी दौरान देवर ने भाभी को चिकोटी काट ली। इस पर भाभी ने विरोध किया और पति को बताने की धमकी दी। गुस्से में देवर ने भाभी का गला दबा दिया। इसके बाद देवर भाभी के मोबाइल का सिम निकालकर भाग गया। पति ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। वारदात 10 मार्च की है। पुलिस सिम की लोकेशन ट्रेस करते हुए देवर तक पहुंच गई। सोमवार (23 मार्च) तो पुलिस ने देवर को गिरफ्तार कर लिया। मामला कुर्रा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में अधिकारियों के साथ डीएम की बैठक:जिले में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी नहीं की जाएगी बर्दाश्त, तौहीद एजेंसी पर दर्ज हुआ मुकदमा
    Next Article
    स्कूल बस हादसे के बाद अनफिट वाहनों पर होगी कार्रवाई:परिवहन विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बोले-फिटनेस की वैधता देखे बिना वाहनों से न भेजें बच्चों को स्कूल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment